अब ये बात कंफर्म हो गई है कि लार्स सुलिवन(Lars Sullivan) को WWE से रिलीज कर दिया गया है। फाइटफुल सलेक्ट ने सबसे पहले इस खबर को बताया था। WWE ने दिसंबर माह के अंत में चुपचाप उन्हें रिलीज कर दिया है। इस खबर से फैंस काफी दुखी है। लार्स सुलिवन से फैंस को WWE में काफी उम्मीदें थी लेकिन अब वो सब खत्म हो गया है। ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं लार्स सुलिवन ने WWE से रिलीज को लेकर कही बड़ी बातWWE से अपने रिलीज की खबर के बाद अब लार्स सुलिवन(Lars Sullivan) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ये खबर अब जाकर कंफर्म हुई है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि WWE ने इस खबर को सिकरेट रखा था। लार्स सुलिवन ने अब खुलासा किया है कि वो जो चाहते थे वो नहीं मिल रहा था। और वो काफी परेशान इस वजह से थे। इसके बाद लार्स सुलिवन ने खुद WWE से कहा कि वो अब रेसलिंग नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी था कि लार्स सुलिवन कुछ घरेलु चीजों से भी परेशान थे। पिछले साल लार्स सुलिवन के पिता का देहांत हो गया था। इस वजह से वो दिक्कत में आ गए। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रिलीज के बाद वो खुश है और उन्हें इस बात का दुख नहीं है। एक बाच यहां पर और भी सामने आई है कि उन्होंने कहा कि उनका रेसलिंग करियर अब खत्म हो गया है। ये एक बुरी खबर जरूर फैंस के लिए है। ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा थाWe reached out to Lars Sullivan about his release, and we heard back.Tons more details on https://t.co/jy8u4a7WDa https://t.co/vYWDQaS7XD pic.twitter.com/FoiLTzHUVc— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) February 3, 2021लार्स सुलिवन को WWE मेन रोस्टर में डेब्यू शानदार हुआ था। डेब्यू से पहले काफी एडवर्टाइज उन्हें किया गया था। कहा जा रहा था कि वो आने वाले समय में सबसे बड़े मॉन्स्टर बनेंगे। WWE ने उन्हें पुश भी दिया। लेकिन पहले वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। साल 2019 अप्रैल में उनकी मेन रोस्टर में शुरूआत हुई थी। काफी विवादों में भी वो इस बीच में रहे थे। कई तरह के आरोप उनके ऊपर लगे।WWE 2020 ड्राफ्ट में उन्हें ब्लू ब्रांड में रखा गया था। रिडर और जैफ हार्डी पर उऩ्होंने अटैक कर वापसी की थी। इसके बाद कुछ मैच भी हुआ थे। लेकिन इसके बाद फिर वो टीवी से गायब हो गए थे। कहा जा रहा था कि ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उनका मैच करा कर उन्हें पुश दिया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।