'सबसे बड़े हाथों' वाले सुपरस्टार ने 1 साल बाद WWE में वापसी करते हुए मचाया बवाल,3 सुपरस्टार्स को बुरी तरह पीटा

wwe cover image
Enter caption
Ad

WWE स्मैकडाउन में इस बार ड्राफ्ट ही सबसे बड़ी खबर नहीं थी। WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन की वापसी ने भी सभी को चौंका दिया। WWE स्मैकडाउन में वापसी कर लार्स सुलिवन ने जैफ हार्डी, मैट रिडल और मिज पर बुरी तरह हमला किया। WWE फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है।

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में रोमन रेंस के मैच में रचा जाएगा इतिहास, 'बिग डॉग' ने चुनी बहुत ही खतरनाक शर्त

WWE में करीब एक साल बाद लार्स सुलिवन ने वापसी की है। इंजरी की वजह से वो बाहर हो गए थे। लेकिन एक साल पहले वो जैसे छोड़कर गए थे वहीं से इस बार भी शुरूआत की। पिछले साल भी उन्होंने हर सुपरस्टार्स पर अटैक किया और अब उन्होंने ये ही काम WWE स्मैकडाउन में आकर किया।

Ad

WWE सुपरस्टार की हुई वापसी

पिछले साल लार्स सुलिवन के घुटने में चोट लगी हुई थी। करीब एक साल बाद उन्होंने WWE में वापसी की। ब्लू ब्रांड को उन्होंने ज्वाइन किया। एक मॉन्स्टर के रूप में उन्होंने फिर से एंट्री कर ली है। सुलिवन ने वापसी कर ली है लेकिन उनके ब्रांड के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। रॉ में इस बात का शायद पता चलेगा। लार्स सुलिवन के लिए अब फ्रैश शुरूआत है और नई स्टोरीलाइन उन्हें मिलेगी। अगर वो रॉ में जाएंगे तो वहां उन्हें मौका मिलेगा। द हर्ट बिजनेस और न्यू डे जैसी टीमों के साथ वो अब नई शुरूआत कर सकते हैं।

रेसलमेनिया 35 के अगले दिन मेन रोस्टर में लार्स सुलिवन ने डेब्यू किया था। और उनका डेब्यू भी खास हुआ था। उन्हें बहुत एडवर्टाइज किया गया था। लार्स सुलिवन ने रॉ में आकर कर्ट एंगल के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद लार्स सुलिवन ने कई बड़े सुपरस्टार्स पर अटैक किया। साल 2019 के सुपरस्टार्स शेकअप में उन्हें स्मैकडाउन में डाल दिया गया था। लूचा हाउस पार्टी के साथ वो फ्यूड में इसके बाद थे। सुपर शोडाउन में इनके बीच मैच भी हुआ था। इसके बाद फिर एक मैच हुआ था जिसमें लार्स सुलिवन को घुटने में चोट लग गई थी। तब से वो WWE में नजर नहीं आए। लेकिन अब करीब एक साल बाद उनकी वापसी हो गई है।

वैसे कुछ दिन पहले लार्स सुलिवन की सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए फोटो वायरल हुई थी। वहां से संकेत मिल गए थे उनकी एंट्री अब होने वाली है।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 9 अक्टूबर, 2020

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications