'सबसे बड़े हाथों' वाले रेसलर को WWE ने कंपनी से निकाला, रेसलिंग करियर हुआ खत्म?

लार्स सुलिवन
लार्स सुलिवन

कुछ महीनों से WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन( Lars Sullivan) टीवी पर नजर नहीं आए है। इसकी वजह भी अब सामने आ गई है। PWInsider की रिपोर्ट में कहा गया है कि लार्स सुलिवन को पिछले महीने चुपचाप WWE से रिलीज कर दिया गया है। हालांकि अभी तक WWE ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है। अगर ये बात सच है तो बड़ा झटका फैंस के लिए ये होगा।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन की हुई छुट्टी?

लार्स सुलिवन को WWE मेन रोस्टर में डेब्यू शानदार हुआ था। डेब्यू से पहले काफी एडवर्टाइज उन्हें किया गया था। कहा जा रहा था कि वो आने वाले समय में सबसे बड़े मॉन्स्टर बनेंगे। WWE ने उन्हें पुश भी दिया। लेकिन पहले वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। साल 2019 अप्रैल में उनकी मेन रोस्टर में शुरूआत हुई थी। काफी विवादों में भी वो इस बीच में रहे थे। कई तरह के आरोप उनके ऊपर लगे।

WWE 2020 ड्राफ्ट में उन्हें ब्लू ब्रांड में रखा गया था। रिडर और जैफ हार्डी पर उऩ्होंने अटैक कर वापसी की थी। इसके बाद कुछ मैच भी हुआ थे। लेकिन इसके बाद फिर वो टीवी से गायब हो गए थे। कहा जा रहा था कि ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उनका मैच करा कर उन्हें पुश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

एक समय ये कहा जा रहा था कि उन्हें इसलिए ऑफ टीवी रखा गया है क्योंकि रोमन रेंस को टॉप हील के रूप में ज्यादा पुश दिया जाए। लेकिन वो काफी समय से नजर नहीं आए है। अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में भी ये कहा गया है। लार्स सुलिवन इस समय 33 साल के हैं। अगर WWE से उनकी छुट्टी हो गई है तो फिर उनका करियर अधर में लटक सकता है।

वैसे लार्स सुलिवन हमेशा से विंस मैकमैहन की नजरों में रहे हैं। इस तरह के सुपरस्टार्स को विंस मैकमैहन काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब से वो मेन रोस्टर में आए है उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। WWE ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है। रंबल मैच में उनकी वापसी का इंतजार फैंस कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications