'शायद एक या दो साल में...'- Brock Lesnar का नाम लेते हुए दिग्गज ने Ronda Rousey के WWE फ्यूचर को लेकर दिया बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE: दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) का मानना है कि रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने जल्द ही WWE छोड़ने का संकेत दिया है, लेकिन वह कुछ समय बाद प्रमोशन में लौट भी सकती हैं।

SummerSlam 2023 में एमएमए रूल्स मैच में रोंडा राउज़ी का मुकाबला शेना बैज़लर के साथ हुआ था। ये मुकाबला कुछ खास नहीं हुआ था। अंत में रोंडा की हार हुई थी। शो में अपनी हार के बाद, राउज़ी ने सोशल मीडिया पर अपने भविष्य के बारे में एक गुप्त पोस्ट साझा की। इसके बाद अफवाहें सामने आईं कि अब उनका जलवा WWE में देखने को नहीं मिलेगा।

Sportskeeda's UnSKripted पर, बिल एप्टर ने कहा कि रोंडा राउजी ब्रॉक लैसनर को खींच रही थीं, जो लंबे समय तक टीवी से गायब रहते हैं। दिग्गज को लगता है कि फैंस उन्हें एक या दो साल में कंपनी में वापस देख सकते हैं।

मुझे लगता है कि रोंडा अब ब्रॉक को खींच रही हैं। वह अब चली गईं है। शायद एक या दो साल में... रोंडा अंततः वापस आ जाएंगी।

youtube-cover

रोंडा ने अभी तक कंपनी में अच्छा काम किया। उनके काम को देखकर फैंस भी खुश हुए। फैंस ने भी उन्हें चीयर किया और कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया। SummerSlam में उनके और बैज़लर के बीच मैच का नतीजा पहले से सभी को पता था। इस इवेंट से पहले ही खबरें सामने आ गईं थी कि राउज़ी ब्रेक पर जाएंगी। इस लिहाज से सभी सोच रहे थे कि उनकी हार होगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

WWE SummerSlam 2023 में रोंडा राउज़ी के मैच को देखकर फैंस नहीं हुए खुश

SummerSlam में हुए एमएमए रूल्स मैच को लेकर पहले फैंस बहुत उत्साहित थे। सभी को लगा था कि मुकाबले में कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ और मैच फिसड्डी साबित हुआ। रोंडा के WWE छोड़ने को लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस भी इस बात को जानना चाहते हैं। शायद कुछ समय बाद राउज़ी ही इस बारे में कुछ जानकारी अपने फैंस को देंगी। देखना यह भी होगा कि अगर वो ब्रेक पर जाएंगी तो फिर कितने लंबे समय तक जाएंगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment