पूर्व WWE सुपरस्टार लियो रश (Lio Rush) ने एक बार फिर रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया। कुछ दिन पहले ही लियो रश ने AEW में डेब्यू किया था लेकिन अचानक उन्होंने अब रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर रश ने बडा़ ऐलान करते हुए कहा कि अब वो रिंग में नजर नहीं आएंगे। ये खबर फैंस के लिए बहुत बड़ी हैं क्योंकि ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। लियो रश का NJPW के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट था और AEW के साथ भी वो एक हफ्ते पहले जुड़े थे। View this post on Instagram A post shared by Lio Rush (@thelionelgreen)ये भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल होगा नया सुपरस्टार, Hell in a Cell के बाद होगी दिग्गज की होगी छुट्टी?पूर्व WWE सुपरस्टार लियो रश ने लिया रिटायरमेंटपिछले साल बजट में कमी होने के कारण WWE से लियो रश को रिलीज कर दिया था। WWE NXT में लियो रश का करियर शानदार रहा था और वो NXT क्रूजरवेट चैंपियन भी रहे थे। WWE से जाने के बाद रश ने इंडी सर्किट में वापसी की थी और अच्छा नाम भी कमाया था। 30 मई को हुए AEW के शो में लियो रश ने शानदार डेब्यू बैटल रॉयल मैच में किया था। कसिनो बैटल रॉयल में 21वे नंबर पर रश ने एंट्री कर AEW फैंस को खुश कर दिया था। अब अचानक उन्होंने अपने रिटायरमेंट की खबर सोशल मीडिया पर डाल दी। ये भी पढ़ें: 3 बड़े सवाल जो पिछले हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड के बाद खड़े हुए हैं: रोमन रेंस के चैंपियनशिप मैच में दखल देने का कारण?I’m retiring from Pro Wrestling 🙏🏽. It’s been a crazy ride, but it’s time to get off and do what truly makes me happy. Thank you @AEW @AEWonTNT @njpwglobal for everything. Full story - https://t.co/SkpCOhT7Bt pic.twitter.com/17jvjMeXSI— Lio Rush (@TheLionelGreen) June 9, 2021साल 2018 में लियो रश ने WWE मेन रोस्टर में एंट्री की थी और वो बॉबी लैश्ले के साथ नजर आए थे। लियो रश की वजह से लैश्ले को काफी फायदा हुआ क्योंकि माइक पर उनका काम अच्छा था। लियो रश बैकस्टेज अपने व्यवहार के कारण विवादों में ज्यादा रहे। कई WWE सुपरस्टार्स ने उनकी शिकायत मैनेजमेंट से की थी। ये भी पढ़ें:WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिए#LioRush is here!#AEWDoN #CasinoBattleRoyale pic.twitter.com/fzhw0nKj5D— All Elite Wrestling (@AEW) May 31, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!