WWE में साल 2023 में मेन रोस्टर डेब्यू करने वाले सभी 17 Superstars की लिस्ट: भारतीय रेसलर Sanga समेत कई नाम शामिल

Ujjaval
WWE में कई सारे स्टार्स का इस साल मेन रोस्टर डेब्यू हुआ
WWE में कई सारे स्टार्स का इस साल मेन रोस्टर डेब्यू हुआ

WWE: WWE में हर साल मेन रोस्टर पर कई सारे सुपरस्टार्स की एंट्री होती है। WWE द्वारा साइन किए जाने के बाद रेसलर्स परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करते हैं। बाद में उन्हें NXT टीवी पर नज़र आने का मौका मिलता है। यहां स्टार्स अनुभव हासिल करके अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार लाते हैं। साथ ही उन्हें माइक वर्क और कैरेक्टर डेवलप करने का मौका मिलता है।

समय के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टार्स को मेन रोस्टर पर एंट्री मिल जाती है। सालों से यह चीज़ होती आ रही है और साल 2023 में भी कई सारे NXT रेसलर्स ने मेन रोस्टर पर डेब्यू करते हुए अपने नए सफर की शुरुआत की। इसलिए इस आर्टिकल में हम 17 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने मेन रोस्टर पर डेब्यू किया।

WWE में साल 2023 में मेन रोस्टर डेब्यू करने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

1- इंडी हार्टवेल: 8 मई 2023

2- ज़ोई स्टार्क: 8 मई 2023

3- कैमरन ग्राइम्स: 12 मई 2023

4- सांगा: 15 मई 2023

5&6- आईला डौन और एल्बा फायर: 19 मई 2023

7- ग्रेसन वॉलर: 19 मई 2023

8&9- प्रिटी डेडली (एल्टन प्रिंस और किट विल्सन): 19 मई 2023

10- जेडी मैकडॉना: 29 मई 2023

11&12- केडन कार्टर और कटाना चांस: 5 जून 2023

13- ड्रैगन ली: 25 सितंबर 2023

14&15&16- क्रीड ब्रदर्स (जूलियस क्रीड, ब्रूटस क्रीड और आईवी नाइल): 6 नवंबर 2023

17- कार्मेलो हेज: 15 दिसंबर 2023


पूर्व WWE NXT स्टार्स का मेन रोस्टर पर सफर कैसा रहा है?

इंडी हार्टवेल को अमूमन Raw ब्रांड में उतना ज्यादा टाइम नहीं मिलता है। दूसरी ओर ज़ोई स्टार्क शो पर अपने पैर जमाने में सफल रही हैं। उन्हें ट्रिश स्ट्रेटस के साथ काम करके फायदा हुआ और उन्होंने दो बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच भी लड़ा है। स्टार्क की बुकिंग मेन रोस्टर पर अच्छी रही है।

कैमरन ग्राइम्स कम मौकों पर SmackDown में नज़र आए हैं लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने प्रभावित किया है। भारतीय सुपरस्टार सांगा और इंडस शेर फैक्शन को लगातार टीवी पर बुक नहीं किया जा रहा है। आईला डौन और एल्बा फायर की लंबे समय बाद टीवी पर दोबारा वापसी हुई है। ग्रेसन वॉलर और प्रिटी डेडली ने बतौर हील स्टार्स WWE SmackDown में शानदार काम किया है।

जेडी मैकडॉना अभी जजमेंट डे फैक्शन का हिस्सा हैं। केडन कार्टर और कटाना चांस ने हाल ही में विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया है। ड्रैगन ली ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। क्रीड ब्रदर्स ने अभी तक छोटे से मेन रोस्टर सफर में कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कार्मेलो हेज ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जबरदस्त काम किया लेकिन वो बाहर हो गए।

Quick Links