3 महिलाएं जो WWE दिग्गज Edge की Beth Phoenix से शादी से पहले उनके साथ रिश्ते में रह चुकी हैं

WWE, Lita, Edge, Beth Phoenix,
ऐज-बेथ फीनिक्स की शादी को 8 साल से ज्यादा समय हो चुका है (Photo: WWE.com)

Edge Relationship History: ऐज (Edge) को WWE इतिहास के महानतम सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने 2020 Royal Rumble मैच के जरिए रिटायरमेंट से चौंकाने वाली वापसी की थी। WWE दिग्गज ने साल 2023 में दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़ दिया था और वो मौजूदा समय में AEW का हिस्सा बन चुके हैं। अगर ऐज की निजी जिंदगी की बात की जाए तो वो मौजूदा समय में बेथ फीनिक्स (Beth Phoenix) के साथ शादीशुदा हैं। हालांकि, बेथ से पहले भी कुछ महिलाएं उनकी जिंदगी में आ चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 महिलाओं का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE दिग्गज ऐज की बेथ फीनिक्स से शादी से पहले उनके साथ रिश्ते में रह चुकी हैं।

Ad

3- ऐज पूर्व WWE सुपरस्टार की बहन के पति रह चुके हैं

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज रियल लाइफ में कुल तीन शादी कर चुके हैं। उन्होंने पहली शादी साल 2001 में पूर्व WWE सुपरस्टार की बहन से की थी। यह सुपरस्टार वैल वेनिस हैं जिनकी बहन अलाना मोर्ली के साथ ऐज नवंबर 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इन दोनों की शादी ज्यादा समय तक जारी नहीं रह पाई थी। ऐज और अलाना की शादी तीन साल से भी कम समय तक जारी रह पाई थी और इन दोनों का मार्च 2024 में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।

2- WWE दिग्गज ऐज की दूसरी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी

Ad

ऐज जब अलाना मोर्ली के साथ तलाक के बाद निजी जिंदगी में परेशानियों से जूझ रहे थे तो उनकी जिंदगी में लिसा ऑर्टिज़ आई थी। WWE हॉल ऑफ फेमर ने अपनी किताब 'Adam Copeland On Edge' पर खुलासा किया कि उनकी इससे तीन साल पहले भी लिसा से मुलाकात हुई थी। ऐज ने यह भी बताया कि ऑर्टिज़ के आने के बाद उनकी जिंदगी बेहतर हुई थी। बता दें, दिग्गज ने अक्टूबर 2004 में अलाना मोर्ली से शादी की थी। हालांकि, 4 महीने बाद ही इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और इन दोनों ने आखिरकार 2005 में तलाक ले लिया था।

1- WWE दिग्गज असल जिंदगी में लीटा के साथ विवादित रिलेशनशिप का हिस्सा रह चुके हैं

ऐज के पूर्व विमेंस चैंपियन लीटा के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद उनकी अलाना मोर्ली के साथ शादी टूट गई थी। बता दें, लीटा भी ऐसे वक्त ऐज के साथ रिलेशनशिप में आई थीं जब वो मैट हार्डी की गर्लफ्रेंड बनी हुई थीं। यही कारण है कि काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। WWE ने आगे चलकर इस चीज का इस्तेमाल लीटा, मैट और ऐज के लव ट्रांयगल स्टोरीलाइन में भी किया। बता दें, 2 बार के Royal Rumble विजेता की लीटा के साथ रिश्ते की शुरूआत 2005 में हुई थी और ये दोनों 2006 में अलग हो गए थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications