WWE SummerSlam रिजल्ट्स लाइव: 19 अगस्त 2018

<p>

रोमन रेंस VS ब्रॉक लैसनर (यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)

रोमन रेंस रिंग में आ गए और फिर ब्रॉक लैसनर भी पॉल हेमन के साथ आए। लेकिन ये क्या ब्रॉन स्ट्रोमैन आ गए है। उन्होंने रिंग में आकर बोला कि वो रिंग साइड में मौजूद रहेंगे। दोनों को उन्होंने धमकी दी। स्ट्रोमैन रिंग से बाहर चले गए। रोमन रेंस ने मौके का फायदा उठाकर 3 सुपरमैन पंच और तीन स्पीयर मार दिए। लेकिन अचानक लैसनर ने रोमन रेंस की गर्दन दबा दी है। दोनों रिंग में गिर चुके है।लैसनर ने अपने गलब्स उतार दिए है। लैसनर ने इसके बाद तीन सुपलैक्स लगातार रोमन रेंस को मार दिए। लैसनर ने रोमन को कंधे में उठा लिया लेकिन रोमन ने उन्हें नीचे गिरा दिया और जैसे ही वो स्पीयर मारने गए तो लैसनर हट गए। रोमन रेंस सीधे स्ट्रोमैन पर गिर गए। इसके बाद लैसनर ने एफ 5 स्ट्रोमैन को मार दिया। और फिर चीयर से उन्हें मारा। लैसनर ने कॉन्ट्रैक्ट ने उठाकर फेंक दिया है।

लैसनर इसके बाद चीयर लेकर रोमन रेंस को मारने रिंग में गए लेकिन रोमन ने स्पीयर मारकर ये मैच जीत लिया। वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। इसी के साथ लैसनर का लगातार जीत का सिलसिला खत्म हो गया।

Has the threat of @BraunStrowman just been F5'd out of commission?!#SummerSlam #UniversalTitle @BrockLesnar pic.twitter.com/PQTTK7G7at
— WWE (@WWE) August 20, 2018
BROOKLYN = SUPLEX CITY! Bad news for #RomanReigns...#UniversalTitle #SummerSlam @BrockLesnar pic.twitter.com/Z1r3PbOZCW
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
SPEAR! SPEAR! SPEAR! #RomanReigns isn't wasting ANY time!#SummerSlam #RomanReigns pic.twitter.com/j7NzRcDcNa
— WWE (@WWE) August 20, 2018
NEW. CHAMPION! @WWERomanReigns has DONE IT! He is the NEW #UniversalChampion at #SummerSlam! #RomanReigns pic.twitter.com/EpqgJJWWRa
— WWE (@WWE) August 20, 2018
THE BIG DOG is ON TOP of the mountain! @WWERomanReigns is #UniversalChampion!#SummerSlam #RomanReigns pic.twitter.com/eoCWP7XT6U
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018

रोंडा राउजी VS एलेक्सा ब्लिस(रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच)

नटालिया पहले आई और फिर एलेक्सा। एलेक्सा ने फैंस के बीच बैठी ब्री बैला और निकी बैला को गुस्से से देखा और रिंग में आ गई। रोंडा राउजी इसके बाद आ गई है। रोंडा ने एक पंच मारकर एलेक्सा को रिंग के बाहर कर दिया है। एलेक्सा बार बार रिंग से बाहर चली जा रही है। रोंडा ने रिंग में आंख बंद कर उन्हें बुलाया। और फिर कंधे में उठाकर नीचे गिरा दिया। रोंडा ने अब लगातार मूव मारने एलेक्सा को शुरू कर दिए है। रोंडा ने एलेक्सा का हाथ बुरी तरह मोड़ दिया है। इसके बाद अपना लॉक लगाकर ये मैच ही खत्म कर दिया। एलेक्सा उनके लॉक को बरदास नहीं कर पाई और हार मान ली। रोंडा राउजी नई रॉ विमेंस चैंपियन बन गई है। नटालिया, ब्री बैला और निकी बैला ने आकर रोंडा को बधाई दी।

रोंडा बनीं नई चैंपियन

A HUGE congratulations from @NatbyNature for new #RAW #WomensChampion @RondaRousey!#SummerSlam #RondaRousey pic.twitter.com/XqjoClKqYr
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
The BLISS era is over. The ROWDY era has BEGUN!#RondaRousey is your NEWWWWW #RAW #WomensChampion!
#SummerSlam @RondaRousey pic.twitter.com/TAeVoZZnR9
— WWE (@WWE) August 20, 2018
Stay back, #RondaRousey... Stay back.#SummerSlam @AlexaBliss_WWE @RondaRousey pic.twitter.com/PbxD5idr4y
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
HERE COMES #RondaRousey!!!#SummerSlam @RondaRousey pic.twitter.com/ueEKFQYQYQ
— WWE (@WWE) August 20, 2018

जैफ हार्डी VS नाकामुरा(यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप)

मैच के लिए दोनों ही सुपरस्टार रिंग में आ चुके हैं। फैंस लगातार नाकामुरा के एंट्रैंस सॉन्ग को गा रहे हैं। नाकामुरा ने मैच शुरु होते ही नौटंकी दिखानी शुरु कर दी। अब जैफ हार्डी भी नाकामुरा ने नकल करने लग रहे हैं। जैफ हार्डी ने कुछ मूव्स नाकामुरा के खिलाफ लगाए। शिंस्के जान बूझकर रिंग के बाहर गए और जब जैफ भी बाहर आने लगे तो एपरन पर चढ़कर जैफ को गर्दन पर किक मारी।

नाकामुरा अब जैफ को रिंग में लाकर मार रहे हैं। जैफ ने वापसी करते हुए नाकामुरा के खिलाफ स्लिंग ब्लेड मूव का इस्तेमाल किया। जैफ ने ड्रॉप किक मारकर कवर किया, लेकिन नाकामुरा ने किकआउट कर दिया। नाकामुरा लो ब्लो मारने की कोशिश कर रहे है लेकिन सफल नहीं हो पाए। जैफ ने स्वॉन्टन बॉम नाकामुरा को मार दिया लेकिन नाकामुरा ने किकआउट कर लिया। टॉप रोप से इसके बाद जैफ ने कूद नाकामुरा के ऊपर लगा दी लेकिन नाकामुरा हट गए। रिंग के अंदर ले जाकर नाकामुरा ने किंगसाशा जैफ पर लगा दिया और मैच जीत लिया। उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। रैंडी ऑर्टन अब आ गए है। वो जैफ को मारने गए लेकिन आधे से फिर वापस चले गए।

KINSHASA spells the end for @JEFFHARDYBRAND as @ShinsukeN RETAINS his #USTitle! #SummerSlam pic.twitter.com/iq66G0EXcD
— WWE (@WWE) August 20, 2018
A CRASH AND BURN for @JEFFHARDYBRAND at #SummerSlam!!! pic.twitter.com/g3KYoPKJ2o
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
Oh, no, @JEFFHARDYBRAND did NOT! #SummerSlam pic.twitter.com/FjslfS6jqe
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
Well, @JEFFHARDYBRAND is lifeless, and @RandyOrton is here to pick the bones... #SummerSlam pic.twitter.com/TmC1uO0oRQ
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018

फिन बैलर vs बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन रिंग में पहुंच गए है। लेकिन ये क्या फिन बैलर अपने डीमन अवतार में आ गए है। बैरन कॉर्बिन की हालत खराब हो गई उन्हें देखकर। उन्हें शायद इस बात का अंदाजा ही नहीं था। बैलर ने मैच शुरू होते ही बैरन को मारना शुरू कर दिया। पहले रिंग के बाहर भेजकर सुसाइड डाइव उन्होंने लगाई और इसके बाद रिंग में लाकर मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। ये मैच ज्यादा नहीं चला।

फिन बैलर ने जीता मैच

#TheDemon @FinnBalor just DOMINATED Constable @BaronCorbinWWE at #SummerSlam! pic.twitter.com/7TUPz1Sthd
— WWE (@WWE) August 20, 2018
Constable @BaronCorbinWWE didn't sign up for this...#SummerSlam #DemonBalorClub pic.twitter.com/QxuUct50qn
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018

मिज vs डेनियल ब्रायन

दोनों सुपरस्टार रिंग में पहुंच चुके है। मुकाबला शुरू हो गया है। मिज ने रिंग से भागना शुरू कर दिया लेकिन मौके का फायदा उठाकर डेनियल ब्रायन को ड्राप किक दे दी है। ब्रायन ने भी इसके बाद लगातार किक मारना मिज को शुरू कर दिया। शानदार क्लोजलाइन देकर उन्होंने मिज को कवर किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया। मिज लगातार अब डेनियल ब्रायन को पीट रहे है। डेनियल ब्रायन ने वापसी करते हुए एक जबरदस्त किक मिज को मार दी। फिर रिंगकॉर्नर पर लगातार रनिंग किक मारनी शुरू कर दी।

डेनियल ने इसके बाद मिज को बाहर फेंक दिया और फिर से किक मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद टॉप रोप से मिज के ऊपर कूद मार दी है।टॉप रोप से इसके बाद डेनियल ने बैक सुपलैक्स मिज को मारकर कवर किया लेकिन मिज ने किकआउट कर लिया है। मिज ने मौका देखकर डीडीटी लगा दिया है। मिज ने इसके बाद अपना फिनिशिंग मूव भी लगाया लेकिन डेनियल किकआउट कर गए। डेनियल ने इसके बाद मिज को लगातार मारना शुरू कर दिया। मार खाते खाते वो रिंग साइड में खड़ी अपनी पत्नी मरीस के पास पहुंचे। उन्होंने चुपके से उनके हाथ में कुछ दे दिया। इसके बाद डेनियल दोबारा किक मारने आए तो मिज ने उनके सिर मेंं मार दिया और फिर मरीस को वो ही चीज देकर आ गए। रिंग में आकर मिज ने डेनियल को अपना मूव देकर ये मैच जीत लिया है।

मिज ने जीता मैच

"I ALWAYS WILL BE BETTER THAN YOU!" - @mikethemiz #SummerSlam pic.twitter.com/d88RL0vm0i
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 20, 2018
The IT KICKS are having NO EFFECT on @WWEDanielBryan!#SummerSlam @mikethemiz pic.twitter.com/AAzRyN0e52
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 20, 2018
.@WWEDanielBryan is willing to do WHATEVER IT TAKES to defeat @mikethemiz at #SummerSlam! pic.twitter.com/7x42FgDMhh
— WWE (@WWE) August 20, 2018

एजे स्टाइल्स VS समोआ जो (WWE चैंपियनशिप मैच)

समोआ जो पहले रिंग में आ गए है। और अब एजे स्टाइल्स भी पहुंच गए। मुकाबला शुरू हो गया है। एजे शुरू में ही समोआ जो पर भारी प़ड़ रहे है। उन्होंने शानदार ड्राप किक मारकर जो को गिरा दिया है। एजे स्टाइल्स के परिवार वाले भी ये मैच देखने आए है। रिंग के बाहर जो चले गए है। जो ने एजे के घुटने पर मारकर कॉर्नर पर गिरा दिया है।रिंग के बाहर एजे पर जो ने सुसाइड डाइव मार दी है। एजे टेबल पर जाकर गिर गए है।

जो ने इसके बाद शानदार क्लोजलाइन देकर कवर किया लेकिन एजे ने किकआउट कर लिया है। एजे ने इसके बाद जो पर फोर ऑर्म मार दिया है। एजे अब लगातार जो पर हमला कर रहे है। शानदार डीडीटी फिर जो को उन्होंने मार दिया। जो ने इसके बाद जबरदस्त पॉवरस्लैम एजे को मारा। एजे ने किकआउट कर लिया। एजे ने इसके बाद स्टाइल क्लैश जो को मार दिया लेकिन जो ने किकआउट कर लिया। जो ने इसके बाद कोकिना क्लच एजे को लगा दिया है। और फिर रिंग के बाहर स्टील स्टेप पर पटक दिया है। समोआ जो ने परिवार के बारे में कहकर एजे को गुस्सा दिला दिया। एजे ने स्पीयर मारकर समोआ जो को गिरा दिया और इसके बाद चीयर से बुरी तरह पीट दिया है। रैफरी ने मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया। एजे इसके बाद अपनी पत्नी और बच्चे के पास गए। जो उनके पीछे पीछे गुस्से में बैकस्टेज चले गए है।

The look of a man who just realized he is NOT @WWE Champion.#SummerSlam @SamoaJoe pic.twitter.com/4kl4488YFC
— WWE (@WWE) August 20, 2018
WHAT does @SamoaJoe have to do to put away @AJStylesOrg in this #WWEChampionship match?! #SummerSlam pic.twitter.com/7OnwwrLVF2
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
Yes, this just happened. WHAT a #StylesClash by @AJStylesOrg!#SummerSlam #WWEChampionship pic.twitter.com/epT2bUvncK
— WWE (@WWE) August 20, 2018
You can always count on @SamoaJoe to bust out a new trick when it matters most!#SummerSlam #WWEChampionship pic.twitter.com/kV2mPd4IX7
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 20, 2018

कार्मेला vs शार्लेट vs बैकी लिंच (स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)

तीनों सुपरस्टार्स रिंग में पहुंच चुकी हैं। बैकी को शुरू में ही कार्मेला ने पंच मारकर गिरा दिया और फिर शार्लेट को किक मारकर रिंग के नीचे फेंक दिया। इसके बाद बैकी और शार्लेट के बीच तनाव देखन को मिला। बैकी ने अचानक शार्लेट को रोलअप करने की कोशिश की। कार्मेला ने रिंग के बाहर पोस्ट पर शार्लेट को मार दिया और स्टील स्टेप पर बैकी को मार दिया। कार्मेला ने लगातार रिंग के अंदर दोनों को मारना शुरू कर दिया है।

शार्लेट ने आकर बैकी और कार्मेला को किक मारकर गिरा दिया। लेकिन बैकी ने टॉप रोप से ड्राप किक दोनों को मार दी है। शार्लेट ने भी दोनों को स्पीयर मार दिया है।शार्लेट ने इसके बाद अपना लॉक कार्मेला पर लगा दिया लेकिन बैकी ने बचा लिया है और वो टॉप रोप से शार्लेट पर कूद गई है। शार्ले ने किकआउट कर लिया है। कार्मेला ने रिंग के बाहर सुसाइड डाइव बैकी पर मार दिया है। लेकिन शार्लेट ने भी टॉप रोप से दोनों के ऊपर छलांग लगा दी। रिंग के अंदर बैकी ने शार्लेट को दो बार मूव लगाया लेकिन कार्मेला ने बचा लिया। बैकी ने शार्लेट को बाहर फेंक दिया। बैकी ने इसके बाद लॉक दो बार कार्मेला पर लगाया। मौका पाकर शार्लेट ने बैकी को फिनिशिंग मूव लगा दिया और मैच जीत लिया। शार्लेट और बैकी दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। लेकिन ये क्या बैकी ने शार्लेट पर अटैक कर दिया है। उन्होंने बुरी तरह शार्लेट को मारना शुरू कर दिया है। बैकी इसके बाद चली गई है। बाद में शार्लेट की आंखों में आंसू भी आ गए है।

शार्लेट फ्लेयर बनीं नई स्मैकडाउन विेमेंस चैंपियन

#TripleThreat matches: where friendships go to end.#SummerSlam #WomensTitle @MsCharlotteWWE @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/BJZsgGJ6sJ
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 20, 2018
Shall we call this a BECK-END?!#SummerSlam #WomensTitle @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/YnOFyon3Ca
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 20, 2018
The TORQUE. #SummerSlam #WomensTitle @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/xyMCWLpFQp
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018

ब्रॉन स्ट्रोमैन VS केविन ओवंस(मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट मैच)

केविन ओवंस सबसे पहले रिंग में पहुंच गए है। स्ट्रोमैन भी ब्रीफकेस के साथ उनके सामने आ गए। शुरू में ही स्ट्रोमैन ने केविन पर अटैक कर दिया है। केविन रिंग के बाहर चले गए लेकिन वहां पर भी शोल्डर से केविन को स्ट्रोमैन ने बुरी तरह गिरा दिया। रिंग के बाहर फ्लोर पर उन्होंने उठाकर केविन को पटक दिया। रिंग के अंदर स्ट्रोमैन ने इसके बाद रनिंग पॉवरस्लैम दिया और मैच जीत लिया है। काफी आसानी से ये मैच स्ट्रोमैन जीत गए है।

Wait for it.#SummerSlam @BraunStrowman pic.twitter.com/C3TiNYoZhq
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 20, 2018
And JUST like that, @BraunStrowman ROLLS THROUGH @FightOwensFight to KEEP his #MITB contract! #SummerSlam pic.twitter.com/DvZCU1uo80
— WWE (@WWE) August 20, 2018

द न्यू डे vs ब्लजिन ब्रदर्स (स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

दोनों टीम के सुपरस्टार रिंग में पहुंच चुके है। जेवियर ने शुरू में ही एरिक पर हमला कर दिया है। लेकिन बाद में एरिक और ल्यूक ने उनकी हालत खराब कर दी है। ल्यूक ने जबरदस्त किक मारकर जेवियर को नीचे गिरा दिया है। बिग ई को जेवियर टैग नहीं दे पा रहे है। रिंग के बाहर ले जाकर जेवियर को स्टील स्टेप में मारने की कोशिश एरिक और ल्यूक ने की लेकिन जेवियर ने अपने आप को बचा लिया। जेवियर ने टैग बिग ई को दे दिया है। उन्होंने दोनं को शानदार सुपलैक्स मार दिया। एरिक पर जेवियर ने सुसाइड डाइव मार दी है और ल्यूक पर बिग ई ने स्पीयर मारकर रिंग के बाहर फेंक दिया है।

बिग ई को रिंग के अंदर जेवियर ने बचा लिया है। जेवियर पर दोनों ने फिनिशिंग मूव लगा दिया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया है। रिंग के बाहर कोफी को एरिक ने किक मारकर गिरा दिया। लेकिन बिग ई ने फ्लोर पर फेस के साइड मारकर उन्हें गिरा दिया। जेवियर ने टॉप रोप से एरिक के ऊपर कूद मार दी है। ल्यूक पर दोनों हमले की तैयारी कर रहे है। ये क्या एरिक ने हथोड़े से दोनों पर हमला कर दिया। रैफरी ने मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया। इसी के साथ ये मैच न्यू डे ने जीत लिया लेकिन चैंपियन ब्लजिन ब्रदर्स ही रहे।

डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए मैच न्यू डे ने जीता

Well, #TheNewDay just won the match, but NOT how they wanted to...
The #BludgeonBrothers resort to their mallets to RETAIN the #SDLive #TagTeamTitles at #SummerSlam! pic.twitter.com/jbOfHhPBtk
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 19, 2018
When have you EVER seen @WWEBigE manhandled like this?#SummerSlam #BludgeonBrothers pic.twitter.com/FupMA5w66G
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 19, 2018
?????
NEW DAY ROCKS! NEW DAY ROCKS!#SummerSlam @XavierWoodsPhD pic.twitter.com/b7NL9afwsU
— WWE (@WWE) August 19, 2018

सैथ रॉलिंस VS डॉल्फ जिगलर(इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

सबसे पहले डीन एंब्रोज ने एंट्री की और फिर आए सैथ रॉलिंस। इस मैच में सैथ का साथ डीन देंगे। इसके बाद जिगलर ने एंट्री कर ली है और उनके साथी मैकइंटायर भी पहुंच गए है। डीन और मैकइंटायर रिंग के बाहर मौजूद रहेंगे। मैच की शुरूआत हो चुकी है। सैथ रॉलिंस ने शुरू से ही अटैक करना जिगलर पर शुरू कर दिया है। जिगलर लगातार रिंग के बाहर चले जा रहे है। एंब्रोज भी बाहर ही बाहर मैकइंटायर को काफी गुस्से से देख रहे है।

जिगलर ने वापसी की थोड़ा कोशिश की लेकिन सैथ ने क्लोजलाइन मारकर उन्हें गिरा दिया। जिगलर ने नैक ब्रेकर सैथ को मारकर कवर किया लेकिन सैथ ने किकआउट कर लिया। जिगलर लगातार अब सैथ के घुटने पर हमला कर रहे है।जिगलर ने रिंग के बाहर सैथ को फेंक दिया है।रॉलिंस को एक बार फिर जिगलर ने टॉप रोप से नीचे गिरा दिया है। जिगलर अब टॉप रोप से सैथ पर कूद गए लेकिन सैथ ने उन्हें पकड़ कर रिंग के नीचे फेंक दिया है। दोनों रिंग के बाहर फ्लोर पर गिर गए है। रिंग के अंदर सैथ ने ब्लॉकबस्टर मारकर जिगलर को कवर किया लेकिन वो बच गए। दोनों टॉप रोप पर चढ़ गए है। लेकिन सैथ ने जिगलर को रिंग के बाहर कर दिया और सुसाइड डाइव मार दी। इसके बाद रिंग के अंदर रनिंग नी मारकर कवर करने की कोशिश की लेकिन जगलर ने किकआउट कर लिया।

जिगलर ने इसके बाद एपरन पर सैथ को शानदार डीडीटी दे दिया है। सैथ ने इसके बाद जिगलर पर टॉप रोप से कूद मारी लेकिन जिगलर ने उन्हें रोल अप कर दिया। सैथ ने अपने आप को बचा लिया है। सैथ ने टॉप रोप से शानदार सुपलैक्स मार दिया और फिर साइड स्लैम दिया। इस बार भी जिगलर ने किकआउट कर लिया। रिंग के बाहर मैकइंटायर ने डीन को स्टील स्टेप पर मार दिया और रिंग के अंदर जिगलर ने सैथ को अपना मूव मार दिया। सैथ ने अपने आप को बचा लिया है। जिगलर ने इसके बाद सैथ को किक मारने की तैयारी कर ली है लेकिन सैथ ने उन्हें गिरा दिया। इसके बाद मैकइंटायर ने उनका ध्यान भंग करने की कोशिश की। एंब्रोज ने डर्टी डीड्स मैकइंटायर को मार दिया। रिंग के अंदर सैथ ने जिगलर को फिनिशिंग मूव मारकर मैच जीत लिया। सैथ नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए है।

सैथ रॉलिंस बने नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

HE'S DONE IT!@WWERollins STOMPS his way to his SECOND reign as #ICChampion to kick off #SummerSlam! pic.twitter.com/BtJUHKz4AV
— WWE (@WWE) August 19, 2018
A LITTLE HELP FROM HIS FRIEND for @WWERollins...#SummerSlam #DirtyDeeds pic.twitter.com/1BwkZ3FXZe
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 19, 2018
The first encounter...#SummerSlam @TheDeanAmbrose @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/aqtdPGY1ek
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 19, 2018
BLOCKBUSTER time for @WWERollins! Is this the turning point he needs to get back to #ICTitle glory?! #SummerSlam pic.twitter.com/JsITs12Cjt
— WWE Universe (@WWEUniverse) August 19, 2018

नमस्कार समरस्लैम की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। WWE समरस्लैम की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। समरस्लैम को WWE के सबसे बड़े पीपीवी में गिना जाता है और अब फैंस का इंतजार खत्म होने ही वाला है। फैंस को समरस्लैम में कई सारे तगड़े मैच देखने को मिलेंगे। समरस्लैम पीपीवी इवेंट न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हो रहा है। ये डुअल ब्रैंड पीपीवी है। अब कुछ ही टाइम रह गया है। यहां बड़े मैच देखने को मिलेंगे और कई चैंपियनशिप दांव पर लगी होंगी। रोमन रेंंस और लैसनर के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर फैंस की नजरें रहेंगी। WWE और फैंस पूरी तरह इसके लिए तैयार है, तो आप भी तैयार हो जाइए इस धमाकेदार शो को देखने के लिए।

"Tonight, en route to becoming a two-sport champion, @BrockLesnar is finally going to rid himself of #TheBigDog @WWERomanReigns!" - @HeymanHustle #SummerSlam pic.twitter.com/tWYNMBtxCy
— WWE (@WWE) August 19, 2018
Will @RondaRousey be able to capture the #RAW #WomensChampionship from @AlexaBliss_WWE TONIGHT? #SummerSlam pic.twitter.com/vjlh6N019G
— WWE (@WWE) August 19, 2018
Things FINALLY come to head between @WWEDanielBryan and @mikethemiz TONIGHT at #SummerSlam... PLUS @WWERollins attempts to win the #ICTitle one more time against @HEELZiggler! pic.twitter.com/fbYhrCT8lq
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 19, 2018

Quick Links