WWE Raw के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पर हुआ हमला, दुश्मन ने चुपके से जड़ दिया खतरनाक पंच, देखें वीडियो

Ujjaval
लोगन पॉल, जे उसो पर हमला करने के बाद (Photo: WWE.com)
लोगन पॉल, जे उसो पर हमला करने के बाद (Photo: WWE.com)

Logan Paul Attacks Jey Uso: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार साबित हुआ। फैंस को यह बहुत ज्यादा पसंद आया और इसके अंत ने कई लोगों का दिल जीता। सीएम पंक (CM Punk) ने आकर फैंस को खुश कर दिया और जे उसो (Jey Uso) की बादशाहत का भी अंत नहीं हुआ। हालांकि, शो के बाद की अनदेखी क्लिप सामने आई है, जहां वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पर अटैक हुआ।

Ad

Raw के मेन इवेंट में जे उसो और सैथ रॉलिंस का मैच हुआ। यह DQ से खत्म हो गया और जे उसो चैंपियन रहे। सीएम पंक ने आकर बवाल मचाया। WWE ने एक वीडियो जारी किया है, जहां शो के ऑफ एयर होने के बाद जे फैंस से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच हुडी में एक व्यक्ति ने फैंस के बीच कदम रखा। उन्होंने चुपके से जे उसो पर खतरनाक पंच लगा दिया।

जे उसो इसी के चलते रिंगसाइड पर धराशाई हो गए। बाद में पता चला कि असल में वो लोगन पॉल हैं। लोगन इसी के बाद फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए और उन्हें काफी ज्यादा बू का सामना करना पड़ा। रिंगसाइड पर सैमी ज़ेन ने अपने सबसे अच्छे दोस्त जे उसो को चेक किया। कई लोगों ने इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं की होगी।

Ad

WWE में जे उसो और लोगन पॉल के बीच कब हो सकता है मैच?

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जे उसो और लोगन पॉल का सैगमेंट देखने को मिला था। इसी के दौरान उनके बीच मैच के संकेत मिल गए थे। रेड ब्रांड के हालिया शो में सैथ रॉलिंस का जे से वर्ल्ड टाइटल मैच हुआ। ऐसा लगा कि शायद WWE ने जे और लोगन की दुश्मनी के प्लान को कैंसिल कर दिया है। हालांकि, लोगन पॉल ने Raw के बाद आकर जे पर हमला करते हुए स्टोरी को ज्यादा रोचक बना दिया है।

जे अब इसका बदला लेना चाहेंगे और इसी के चलते आने वाले किसी शो में उनका मैच हो सकता है। Backlash 2025 का आयोजन कुछ ही दिनों में होगा। इसी वजह से वहां पर शायद यह मैच नहीं हो, क्योंकि बिल्डअप के लिए समय नहीं है। इसके बाद Saturday Night's Main Event का आयोजन किया जाने वाला है। इस इवेंट में लोगन पॉल और जे उसो का वर्ल्ड टाइटल मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications