WWE Raw Main Event: WWE रॉ (Raw) के मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। रेड ब्रांड की शुरुआत में सैगमेंट द्वारा मुकाबला ऑफिशियल हुआ था। चैंपियन और चैलेंजर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। अंत में सीएम पंक (CM Punk) ने आकर बवाल मचाया और उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। पॉल हेमन ने Raw की शुरुआत में जे उसो को कंफ्रंट किया। इसी सैगमेंट द्वारा सैथ रॉलिंस और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच बुक हुआ। मेन इवेंट में वो आमने-सामने आए और अपने मैच द्वारा प्रभावित किया। जे उसो और सैथ रॉलिंस ने हार नहीं मानी और अंतिम मोमेंट पर किकआउट देखने को मिले। View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर ने दखल देने का प्रयास किया लेकिन सैमी ज़ेन ने आकर उन्हें संभाला। अंत में सैथ ने जे के स्पीयर पर किकआउट करके चौंकाया। इसी बीच उसो ने सैथ के स्टॉम्प पर हार नहीं मानी। सीएम पंक का थीम सॉन्ग बजा और उन्हें देखकर सभी हैरान थे। पंक ने Raw से पहले इंस्टाग्राम लाइव में बताया था कि वो शो का हिस्सा नहीं होंगे। सीएम पंक ने इसके बावजूद वापसी की और ब्रॉन ब्रेकर को रिंगसाइड पर स्टील चेयर द्वारा धराशाई किया। उन्होंने सैथ रॉलिंस पर चेयर से हमला किया और मैच का DQ द्वारा अंत हो गया। पंक ने सैथ और ब्रॉन, दोनों को निशाना बनाया। पॉल, रॉलिंस और ब्रेकर भागने पर मजबूर हो गए। रिंग में सीएम पंक, सैमी ज़ेन और जे उसो मौजूद थे। सैमी ने जे को चेक किया। पंक ने आते ही जबरदस्त बवाल मचा दिया। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के बाद लोगन पॉल ने मचाया बवालवर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो की मौजूदा समय में लोगन पॉल के साथ स्टोरी चल रही है। पॉल Raw के दौरान मौजूद नहीं थे। शो ऑफ एयर होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जे उसो रिंगसाइड पर मौजूद फैंस से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच अचानक एक व्यक्ति ने उनपर पंच लगा दिया और फिर पता चला कि असल में यह लोगन पॉल हैं। लोगन और जे के बीच मैच के संकेत पिछले हफ्ते देखने को मिले थे। WWE Backlash में अब मुकाबला होना मुश्किल है। वो Saturday Night's Main Event में आमने-सामने हो सकते हैं।