Logan Paul: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में लोगन पॉल (Logan Paul) की वापसी देखने को मिली। लोगन आखिर 85 दिनों के बाद रेड ब्रांड के शो का हिस्सा बने हैं। पॉल ने स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में भी रिटर्न किया था लेकिन Raw में उनकी अपीयरेंस लंबे समय बाद हुई है। पॉल यहां एक तगड़े सैगमेंट का हिस्सा बने।SummerSlam 2023 के पहले Raw के एपिसोड में लोगन नज़र आए थे। इसके बाद वो सीधा रेड ब्रांड में अब दिखाई दिए। लोगन पॉल ने प्रोमो कट किया और अपने बॉक्सिंग मैच को लेकर बात की। पॉल ने बताया कि उन्होंने जिस बॉक्सर को हराया था, उसे क्लब से निकाल दिया गया है। पॉल ने खुद को लोगों की नौकरी छीनने वाला व्यक्ति बताया। इसपर उन्हें बू का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने रे मिस्टीरियो पर निशाना साधा। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के इस सैगमेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया और उन्हें बहुत ज्यादा बू मिली। मिस्टीरियो की आवाज ही सुनाई नहीं दे रही थी। दोनों ही स्टार्स ने यहां एक-दूसरे की तारीफ की। डॉमिनिक ने अपने पिता की बेइज्जती की और बताया कि लोगन नए चैंपियन बनेंगे। द मेवरिक नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने की कल्पना करने लगे।उन्होंने रिंग अनाउंसर समांथा इरविन की तारीफ की और पुरानी चीज़ें भूलने के लिए कहा। उन्होंने समांथा को रिंग में बुलाया और इसके बाद लोगन ने कहा कि इरविन उन्हें नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में अनाउंस करें। पॉल चैंपियन बनने के उस पल को पहले ही महसूस करना चाहते थे। लोगन ने इसी बीच इरविन के मंगेतर पर निशाना साधा।पॉल ने बताया कि वो रिकोशे को हरा चुके हैं। उन्होंने इरविन को अनाउंस करने के लिए कहा और अचानक पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे रिंग में आए। उन्होंने लोगन पॉल पर हमला किया और डॉमिनिक ने पॉल को बचाने का प्रयास किया। रिकोशे ने लोगन को रिंग के बाहर किया और डॉमिनिक पर हमला किया। वो टॉप रोप से जजमेंट डे के सदस्य पर अपना फिनिशर लगाने वाले थे लेकिन लोगन ने मिस्टीरियो को रिंग के बाहर खींचा। रिकोशे ने बवाल मचाने के बाद समांथा से हालचाल पूछे। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2023 में Logan Paul ने Ricochet को हराया थालोगन पॉल और रिकोशे के बीच SummerSlam 2023 में मैच देखने को मिला था। लोगन पॉल ने इस मुकाबले में नकल्स द्वारा रिकोशे पर हमला किया था और इसी कारण उन्हें जीत मिली थी। अब रिकोशे अपनी मंगेतर के साथ हुए खराब बर्ताव और चीटिंग से हुई अपनी हार का बदला जरूर लेना चाहेंगे। WWE ने उनके बीच स्टोरीलाइन के संकेत दे दिए हैं।