WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर रोचक जानकारी आई सामने, जल्द ही बड़ा कारनामा करके फेमस Superstar को पीछे छोड़ते हुए रचेंगे इतिहास?

Ujjaval
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने (Photo: WWE.com)
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने (Photo: WWE.com)

Logan Paul Second Longest Reigning US Champion of Decade: WWE सुपरस्टार और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर लोगन पॉल (Logan Paul) के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। पॉल ने बतौर चैंपियन काफी कम मौकों पर टाइटल को दांव पर लगाया है लेकिन जब भी रिंग में आते हैं, फैंस का भरपूर मनोरंजन होता है। अब पॉल से जुड़ा एक रोचक स्टैट्स सामने आया है। वो जल्द ही बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

Ad

WWE.com के अनुसार लोगन पॉल को मौजूदा समय में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के तौर पर 228 दिन हुए हैं। वो पिछले एक दशक (2014-2024) में कंपनी में सबसे लंबे समय तक यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहने वाले स्टार्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। यह उनके लिए काफी बड़ा रिकॉर्ड है।

Ad

आपको बता दें कि पिछले एक दशक में सबसे लंबे समय तक यूएस टाइटल रखने के मामले में ऑस्टिन थ्योरी का नाम पहले नंबर पर है। वो 257 दिनों तक यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के तौर पर नज़र आए थे। देखा जाए तो लोगन पॉल बहुत जल्द ऑस्टिन थ्योरी को पीछे छोड़कर इतिहास रच सकते हैं। लोगन यह कारनामा करने के बहुत करीब हैं।

WWE में लोगन पॉल ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप कब जीती थी?

लोगन पॉल ने WWE में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहली बार कदम रखा था। बाद में उनका इन-रिंग डेब्यू हुआ। वो जब भी रिंग में आए, उन्होंने फैंस की उम्मीदों से बेहतर ही काम किया। इसके बाद WWE ने उन्हें अपने साथ साइन कर लिया। लोगन अभी तक रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर कर चुके हैं। लोगन पॉल ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप सऊदी अरब में हुए एक इवेंट के दौरान जीती थी।

4 नवंबर 2023 को कंपनी का Crown Jewel इवेंट देखने को मिला था। इस शो में लोगन पॉल ने रे मिस्टीरियो को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह मैच फैंस को काफी पसंद आया लेकिन अंत ने चौंकाया। लोगन पॉल ने रे मिस्टीरियो पर ब्रास नकल्स से हमला किया और चीटिंग से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए। लोगन जरूर चाहेंगे कि वो ऑस्टिन थ्योरी को पीछे छोड़ें।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications