WWE में वापसी के बाद Roman Reigns पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, Brock Lesnar को मात देकर रचेंगे इतिहास, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photos: WWE.com)

Roman Reigns Can Receive Massive Boost Salary Return: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चल रहे हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग हॉल ऑफ फेमर मैगनम टी.ए. (Magnum T.A.) के अनुसार वापसी के बाद रेंस की सैलरी को बढ़ाया जा सकता है और वो कंपनी में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले स्टार बन सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर को सबसे ज्यादा 12 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है। रोमन रेंस को भी कंपनी द्वारा अच्छा पैसा दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सालाना 5 मिलियन डॉलर प्राप्त होता है।

The Boss पॉडकास्ट पर इस बार मैगनम ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सुना था कि वापसी के बाद रोमन रेंस को सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा और उनके वेतन में बहुत बढ़ोत्तरी होगी। ऐसा हुआ तो फिर वो इतिहास रच देंगे।

मैगनम ने दावा किया है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले रेसलर बन जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि रेंस का वेतन द बीस्ट से भी ज्यादा होगा। 65 साल के दिग्गज के अनुसार,

मैंने सुना है कि जब रोमन रेंस आएंगे तो उनका वेतन इतिहास में किसी भी स्टार से सबसे अधिक होगा। उनका सौदा ब्रॉक लैसनर से भी बड़ा होगा। और द बीस्ट का सौदा 12 मिलियन डॉलर था।

youtube-cover

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन पर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद रोमन रेंस की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। फैंस अब उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कभी भी वो अब रिंग में एंट्री कर सकते हैं।

WWE रिंग में कब करेंगे रोमन रेंस एंट्री?

रोमन रेंस की वापसी के बाद बहुत बवाल होगा। सोलो सिकोआ अब ब्लडलाइन के ऑफिशियल तौर पर नए ट्राइबल चीफ बन गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वापसी के बाद सिकोआ को टक्कर रेंस देंगे। इसके लिए उन्हें अन्य स्टार्स का साथ भी चाहिए होगा। इसमें उनका साथ द उसोज़ दे सकते हैं। सिकोआ की नई ब्लडलाइन काफी मजबूत है। जेकब फाटू के आने के बाद तो ये फैक्शन और भी तगड़ा हो गया है। फिलहाल ये देखना होगा कि रेंस की वापसी कब होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications