डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को हाल ही में WWE प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार जो सुपरस्टार्स इस समय एक्टिव नहीं है उन्हें हटा दिया गया। इस लिस्ट में ब्रायन भी शामिल है। ब्रायन एल्वारेज की रिपोर्ट के अनुसार WWE एक वीडियो गेम से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कंपनी में जो इस समय मौजूद नहीं है उन्हें इसमें नहीं रखा गया। कंपनी में काम ना करने वालों को WWE पैसे देना नहीं चाहती और इस वजह से ब्रायन को भी हटा दिया गया।ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ने कहा 'अलविदा', रोमन रेंस का 3 दुश्मनों से होगा मैच, जॉन सीना को लेकर अहम खुलासाWWE दिग्गज डेनियल ब्रायन को लेकर अपडेटएल्वारेज ने ये भी कहा कि WWE में डेनियन ब्रायन की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। रोमन रेंस के साथ अप्रैल में ब्रायन का अंतिम मैच हुआ था। ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। ब्रायन को इस साल न्यू जापान प्रो रेसलिंग से भी ऑफर आया था। WWE अभी अपने रिश्ते जापान के साथ बढ़ाने को कोशिश कर रहा है। जापान के कई रेसलर्स भी WWE के साथ काम करना चाहते हैंं।ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank में रोमन रेंस ने भारतीय सुपरस्टार का किया था बहुत ही बुरा हाल, खतरनाक स्पीयर देकर किया था 'अधमरा'SmackDown में कुछ समय पहले ऐज और रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में डेनियल ब्रायन शामिल हुए थे। ब्रायन की इसके बाद कुछ दिन तक रेंस के साथ राइवलरी रही थी और फिर वो चले गए थे। ब्लू ब्रांड में अब शायद ही ब्रायन नजर आएंगे। आने वाले समय में रेड ब्रांड में ब्रायन की एंट्री हो सकती है।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: पूर्व सुपरस्टार की अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे गोल्डबर्ग, Roman Reigns के SummerSlam 2021 प्लान पर अपडेटब्रायन की वापसी को लेकर WWE की तरफ से अभी तक कोई अपडेट नहीं आया। किसी बड़े इवेंट में उनकी वापसी हो सकती है। विंस मैकमैहन ने भी कहा था कि जब वो चाहेंगे तब वापसी हो जाएगी। कुछ दिन ब्रायन अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताना चाहते हैं। जल्द ही ब्रायन की WWE में वापसी होगी।End of a #SmackDown era. #ThankYouBryan @WWEDanielBryan pic.twitter.com/gbwqGUxb3b— WWE (@WWE) May 1, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!