डब्लू डब्लू ई (WWE) 24/7 चैंपियन ड्रेक मेवरिक ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका 24/7 टाइटल रेफ्रिजरेटर के अंदर रखा हुआ है।
आपको याद दिला दें 2011 में सीएम पंक ने भी मनी इन द बैंक टाइटल जीत कर कुछ ऐसा ही किया था और उसके बाद WWE छोड़ने का फैसला किया था। मेवरिक ने ऐसा ही कुछ किया और ऐसा लगा कि ये सीएम पंक के लिए एक ट्रिब्यूट था।
WWE 24/7 टाइटल की प्रतिष्ठा इस समय बढ़ी है और आर-ट्रुथ ने कई बार ये टाइटल अपने नाम किया। इसके अलावा ड्रेक मेवरिक भी एक ऐसे ही सुपरस्टार साबित हुए जिन्होंने ट्रुथ को हराकर ये टाइटल जीता।
![सà¥à¤à¤® पà¤à¤ à¤à¤° डà¥à¤°à¥à¤ मà¥à¤µà¤°à¤¿à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/908ff-15629136801620-800.jpg 1920w)
यह भी पढ़ें- WWE Extreme Rules 2019: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी
पिछले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में ड्रेक मेवरिक ने आर-ट्रुथ के अनिश्चित रवैये का लाभ उठाया और उन्हें पिन करके WWE 24/7 टाइटल पर कब्जा जमाया। मेवरिक जीतकर तुरंत वहां से भागे और अंतत: अपनी पत्नी रेनी मिशेल के साथ हनीमून पर निकल गए।
मेवरिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फ्रिज के अंदर 24/7 टाइटल रखा गया है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद फैंस के कमेंट्स की भरमार हो गई और उन्होंने याद दिलाया की ऐसा ही कुछ पूर्व सुपरस्टार सीएमं पंक ने आठ साल पहले किया था।
मनी इन द बैंक 2011 में सीएम पंक ने जॉन सीना को हराकर WWE टाइटल जीता और उसके तुरंत बाद कंपनी छोड़ने का फैसला कर लिया था। ये मुकाबला जीतने के बाद कई अवसरों पर पंक ने टाइटल बेल्ट की अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें से सबसे खास थी फ्रिज के अंदर रखी बेल्ट की तस्वीर।
![WWE à¤à¤¾à¤à¤à¤² फà¥à¤°à¤¿à¤ à¤à¥ à¤
à¤à¤¦à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a0560-15629136184399-800.jpg 1920w)
WWE के कई उभरते सितारों की नजर इस बेल्ट पर है और उन्हें इसके लिए मौके की तलाश भी है। ऐसे में हनीमून से लौटने के बाद मेवरिक के लिए ये टाइटल बचाना बड़ी चुनौती होने वाला है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं