WWE दिग्गज मिक फॉली(Mick Foley) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मिक फॉली ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस चीज का खुलासा किया है कि कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस WWE दिग्गज ने अपनी हेल्थ अपडेट भी यहां पर दी है। साथ ही साथ ये भी बताया कि वो इस चीज से कैसे लड़ रहे हैं।ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामनेWWE दिग्गज को हुआ कोरोनाWWE हॉल ऑफ फेमर ने बताया कि वो12 दिसंबर को वर्चुअल साइनिंग के दौरान दो लोगों के साथ कमरे में थे। उस रात इनमें से एक के ऊपर कोरोना के कुछ लक्षण मिले थे। बाद में पूरी तरह टेस्ट के बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। WWE दिग्गज ने इसके बाद पांच दिन तक इंतजार किया और फिर टेस्ट कराया। मिक फॉली ने ये भी बताया कि वो 18 दिन से होटल के रूम में रूके हुए है। मिक फॉली ने कहा कि ये पल उनके काफी दुख भरा है और सभी को इस चीज को सीरियस लेने को कहा है। I tested positive for COVID following a December virtual signing, and have been isolating in a hotel room for the past 18 days. Please continue to take this virus seriously - mask up, social distance, look out for one another.Wishing all of you a happy, healthy new year. pic.twitter.com/WFcM8iuUmi— Mick Foley (@RealMickFoley) January 2, 2021मिक फॉली इस चीज की वजह से क्रिसमस और न्यू ईयर अपने परिवार के साथ नहीं बना पाए है। इस चीज का उन्हें काफी दुख है। साथ ही मिक फॉली ने ये भी बताया कि इसकी वजह से उन्हें अपने कई प्रोग्राम कैंसल करने पड़े हैं। मिक फॉली ने ये वीडियो डालकर सभी फैंस को इस बात की पूरी सूचना दी है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें काफी दिक्कत इस समय हो रही है और फैंस को इस चीज से सचेत रहने को कहा है। यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीWWE में मिक फॉली का बहुत बड़ा नाम रहा है। समय-समय पर वो WWE रिंग में आते रहते हैं। अंडरटेकर के फाइनल फेयरवेल में भी वो आए थे। विंस मैकमैहन के भरोसेमंद सुपरस्टार वो हमेशा से रहे हैं। WWE में काफी खतरनाक मैच उन्होंने लड़े हैं। मिक फॉली के गिमिक को फैंस ने हमेशा पंसद किया है। आज भी वो जब रिंग में आते हैं तो फैंस बहुत ज्यादा खुश उन्हें देखकर हो जाते हैं। हम सभी ये कामना करते हैं कि मिक फॉली जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।