14 महीने बाद WWE में वापसी करने वाले बड़े सुपरस्टार की नाक टूटी, रिंग में नहीं दिखेगा जलवा

पिछले साल WWE सुपरस्टार मिकी जेम्स को इंजरी आ गई थी। करीब 14 महीने बाद इस साल अगस्त में उन्होंने WWE में वापसी की थी। लेकिन अब उनकी तरफ से एक और बुरी खबर आ गई है। GAW TV में हाल ही में मिकी जेम्स ने इस बात का खुलासा किया कि हाल ही में हुए मैच के दौरान उनकी नाक टूट गई है।

Ad

ये भी पढ़ें: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने खोला बड़ा राज़,बताया हार के बाद उन्होंने विंस मैकमैहन से क्या कहा?

मिकी जेम्स ने जब अगस्त में WWE में वापसी की तो वो तुरंत रॉ विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में आ गई थीं। लेकिन ज्यादा दिन तक वो इसमें नहीं थी। बाद में असुका का मुकाबला जेलिना वेगा के साथ हुआ।

WWE सुपरस्टार को लगा झटका

मिकी जेम्स ने बहुत बुरी खबर अपने फैंस को दी है। क्योंकि अभी तो उन्होंने लंबे समय बाद वापसी की और फिर अब वो एक्शन से रिंग से बाहर हो गई हैं। शायद ऐसा भी हो सकता है कि वो अब WWE में नजर नहीं आए।

youtube-cover
Ad

हालांकि मिकी जेम्स ने ये बताया है कि ये ज्यादा बड़ी इंजरी नहीं है। उन्होंने कुछ हफ्तों बाद वापसी की बात कही है लेकिन नाक की हड्डी टूटना बड़ी इंजरी होती है। इसे रिकवर करने में टाइम लगेगा। मिकी जेम्स WWE ड्राफ्ट में रहेंगी। शायद स्मैकडाउन में उन्हें ड्राफ्ट किया जा सकता है। इस समय मिकी जेम्स काफी सीनियर सुपरस्टार हैं। उनका रोल ये रहेगा कि वो यंग सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाएं। शायद इस वजह से उन्हें स्मैकडाउन में डाला जाएगा। इस पोजिशन पर मिकी जेम्स काफी अच्छा काम भी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 6 फुट 4 इंच के सुपरस्टार का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन का जबड़ा टूटा

वापसी के बाद चैंपियनशिप पिक्चर में वो नजर आईँ थी लेकिन इसे हासिल नहीं कर पाई थीं। मिकी जेम्स ने विमेंस डिवीजन में काफी अच्छा काम हमेशा किया है। वो बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में आती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से इंजरी से वो जूझ रही हैं। इस वजह से भी उनका करियर रूक गया था। अब फिर उन्हें इंजरी आ गई। फिलहाल वो इस चीज से रिकवर हो रही है। और जल्द से जल्द रिंग में वापस आने की कोशिश जरूर करेंगी। एक्शन से वो दूर अभी रहेंगी क्योंकि नाक में लगी चोट इतनी जल्दी सही नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania में हारने वाले पूर्व UFC चैंपियन की वापसी और कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट सामने आया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications