AEW Dynamite का इस हफ्ते का शो शानदार रहा। पूर्व WWE चैंपियन रूसेव ने इस बार अपना जलवा दिखाया। AEW में इस समय मिरो(Miro) नाम से रूसेव परफॉर्म कर रहे हैं। डर्बी एलीन और मिरो के बीच TNT चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने शानदार परफॉर्म किया और ये चैंपियनशिप आखिरकार अपने नाम कर ली। WWE में भी हमेशा से रूसेव ने शानदार काम किया है और अब AEW में भी वो अपना जलवा दिखा रहे हैं। यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ, द ग्रेट खली ने अक्षय कुमार के गाने पर किया अनोखा डांसपूर्व WWE सुपरस्टार ने जीती चैंपियनशिप पिछले साल रूसेव को WWE से निकाल दिया गया था और इस बार से फैंस भी काफी नाखुश थे। रूसेव ने इसके बाद AEW में डेब्यू किया और अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए। AEW में भी रूसेव की शुरूआत शानदार रही और लगातार उन्हें पुश दिया गया। अब वो नए TNT चैंपियन बन गए हैं और उम्मीद है कि ये रन उनका शानदार चलेगा। यह भी पढ़ें:380 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की वापसी को लेकर WWE फैंस पर कसा तंज, गुस्से में दिया बयानमैच की शुरूआत से पहले ही डर्बी ने रूसेव के ऊपर जबरदस्त हमला कर दिया था। काफी देर बाद रूसेव ने शानदार वापसी की। मैच के दौरान कई बार ऐसा लगा कि वो हार जाएंगे लेकिन उन्होंने अपना मोमेंटम बनाए रखा था। ये मैच ज्यादा लंबा भी नहीं चला और रूसेव ने शानदार अंदाज में जीत हासिल कर ली। यह भी पढ़ें:रिंग में खतरनाक हादसा और गंभीर चोट लगने के बाद 25 साल के फेमस WWE सुपरस्टार की भावुक प्रतिक्रिया सामने आईAbsolutely 0 regard.Tune into our #AEWDynamite Main Event feat. TNT Champion @DarbyAllin v. @ToBeMiro NOW on @tntdrama! pic.twitter.com/j5CWj4AW14— All Elite Wrestling (@AEW) May 13, 2021पिछले कुछ महीनों में मिरो की जिस तरह बुकिंग हो रही थी उससे कई फैंस नाराज चल रहे थे। अब वो TNT चैंपियन बन गए है तो फैंस के लिए ये खुशी का पल है। सबसे बड़ी बात ये है कि हर हफ्ते मेन इवेंट में रूसेव इस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।#andNEW @AEWonTNT Champion @ToBeMiro #AEWDynamite @tntdrama pic.twitter.com/9CrMpXWRnS— All Elite Wrestling (@AEW) May 13, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।