WWE में कब होगा दिग्गजों का डेब्यू? हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट किया है साइन 

WWE NXT में जल्द होगा Motor City Machine Guns का डेब्यू (Photo: WWE.com)
WWE के साथ हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले स्टार्स का कब होगा डेब्यू? (Photo: WWE.com)

Motor City Machine Guns WWE Debut Soon Reports: WWE के बड़े शो में जल्द पूर्व टैग टीम चैंपियंस का डेब्यू होगा। एक रिपोर्ट में यह अहम खुलासा हुआ है। यह टैग टीम इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी अच्छा काम करती थी। PWInsider ने यह जानकारी दी है कि मोटर सिटी मशीन गन्स (Motor City Machine Guns) के मेंबर एलेक्स शैली (Alex Shelley) और क्रिस सैबिन 1 अक्टूबर को NXT के CW प्रीमियर पर नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा तब होगा अगर वह उससे पहले नहीं नजर आते हैं।

एलेक्स ने कुछ महीने पहले एक इवेंट में यह घोषणा कर दी थी कि वह वापस नहीं आएंगे। एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन ने X-डिवीजन स्टार्स के रूप में TNA में शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह साथ आए थे और उसके बाद से वह ROH और NJPW में भी धमाल कर चुके हैं। वह 2022 में AEW के All Out पीपीवी का हिस्सा थे जहां उन्होंने जे लीथल के साथ मिलकर वार्डलो और FTR से मैच लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

NXT में नजर आते ही यह दिग्गज सुपरस्टार्स मौजूदा NXT टैग टीम चैंपियनशिप को जीतने के लिए प्रयास कर सकते हैं। इससे इस डिवीजन को फायदा होगा। शैली और सैबिन ने एक-एक बार TNA वर्ल्ड टाइटल जीता है और साथ में कई टैग टीम चैंपियनशिप जीती हैं।

WWE NXT CW प्रीमियर के लिए अबतक क्या घोषणा हो चुकी है?

CW प्रीमियर में अभी समय है लेकिन उससे पहले स्टोरी बनना शुरू हो चुकी हैं। इसके चलते इस शो में ना सिर्फ शो की सबसे बड़ी चैंपियनशिप डिफेंड की जाएंगी बल्कि कई दिग्गज भी इस शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही एक बड़ा प्रसिद्ध टीवी शो इस एपिसोड के दौरान दिखाया जाएगा। वैसे इसके गेस्ट को लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस आर्टिकल के लिखे जाने तक घोषित सैगमेंट और मैच इस प्रकार हैं:

  • ईथन पेज vs ट्रिक विलियम्स (NXT चैंपियनशिप मैच)
  • रॉक्सेन परेज़ vs जूलिया (NXT विमेंस चैंपियनशिप मैच)
  • सीएम पंक नज़र आएंगे
  • द मिज़ अपने शो मिज़ टीवी को होस्ट करेंगे
  • WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर नज़र आएंगीं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications