32 साल के WWE सुपरस्टार ने रे मिस्टीरियो की तारीफों के पुल बांधे

Enter caption
Enter caption

इस साल मई में WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो और सैथ रॉलिंस की फ्यूड शुरू हुई थी। सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो को स्टील रिंग स्टेप्स में मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच ऑय फॉर एन ऑय मैच हुआ। इस फ्यूड में सबसे मजेदार किरदार मर्फी का था। मर्फी पहले सैथ रॉलिंस के साथ थे लेकिन फिर उनके खिलाफ हो गए। अब रे मिस्टीरियो की बेटी के साथ वो रोमांटिक एंगल में है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो की हुई जमकर तारीफ

WWE स्मैकडाउन में अब रे मिस्टीरियो के साथ मर्फी आ गए है। सैथ रॉलिंस के साथ उनका मैच भी हुआ। अब पूरी तरह रे मिस्टीरियो की फैमिली ने मर्फी के एक्सैप्ट कर लिया है। ऑफ्टर द बैल पॉडकास्ट में मर्फी हाल ही में गेस्ट बनकर आए। मर्फी ने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ अपने काम का अनुभव बताया। मर्फी ने कहा,

रे मिस्टीरियो के साथ रिंग में काम करना शानदार है। साथ ही साथ डॉमिनिक के साथ भी। डॉमिनिक इन चीजों के लिए नए है और वो सभी की सुनते हैं। ये काफी फन वाली चीज है। आपको पता है कि आप रिंग में रे के साथ हो तो मजा आने ही वाला है। डॉमिनिक के साथ भी कई अलग तरह की चीजें सीखने को मिलती है। ये स्टोरीलाइन काफी लंबी समय से चल रही है और इसमें काफी चैलेंज भी आए।

सैथ रॉलिंस के साथ मर्फी की फ्यूड अब खत्त हो गई है। अब देखना होगा कि मर्फी और अलाया के लिए अगला प्लान क्या होगा।रिपोर्ट के मुताबिक WWE अब इन दोनों के बीच कुछ रोमांटिक एंगल शुरू करना चाहता है। वैसे सैथ ऱॉलिंस, मर्फी, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक काफी पहले से स्टोरीलाइऩ में शामिल है। और इस स्टोरीलाइन में हमेशा कुछ ना कुछ नया हुआ। काफी लंबी ये चली। डॉमिनिक का डेब्यू भी इस दौरान समरस्लैम में हुआ था। सैथ ऱॉलिंस ने इस स्टोरीलाइन में जबरदस्त काम किया।

सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो की वजह मर्फी और डॉमिनिक को काफी फायदा हुआ। डॉमिनिक का रोल भी अब आगे बढ़ने वाला है। सैथ रॉलिंस से उऩ्होंने बहुत कुछ सीखा है। कुछ ऐसा ही हाल मर्फी का भी है। दोनों के लिए आगे आने वाला एक साल काफी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications