पिछले साल रेसलमेनिया(WrestleMania) 36 में रोमन रेंस(Roman Reigns) का मुकाबला WWE दिग्गज गोल्डबर्ग(Goldberg) के साथ तय किया गया था। रोमन रेंस ने कोरोना महामारी की वजह से इस इवेंट से पहले अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद WWE फैंस भी एरीना में नहीं आए और सभी शोज का आयोजन परफॉर्मेंस सेंटर से हुआ था। रोमन रेंस ने अगस्त में तब वापसी की जब WWE शोज का आयोजन ठंडरडोम में होने लगा था। दिग्गज MVP ने अब रोमन रेंस के ऊपर इस चीज को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। यह भी पढ़ें:WWE परफॉर्मेंस सेंटर में द रॉक की बेटी ने किया कमाल, नए टैलेंट्स के बीच सबसे शानदार काम कर नाम रोशन कियाWWE दिग्गज MVP ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयानएक साल से WWE के लगभग सभी शोज का आयोजन बिना फैंस के हुआ है। WrestleMania 37 में जरूर फैंस की वापसी देखने को मिली थी। कोरोनाकाल के दौरान कई WWE सुपरस्टार्स ने अच्छा परफॉर्मेंस देकर फैंस को दिल जीता। इस लिस्ट में MVP का नाम भी शामिल हैं। हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर MVP को परफॉर्मेंस सेंटर और ठंडरडोम का सबसे बड़ा एरा बताया। इस फैन यहां रैंडी ऑर्टन, रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर, साशा बैंक्स और बेली तस्वीर पोस्ट की थी। रोमन रेंस की फोटो देखकर MVP यहां भड़क गए। MVP ने इस फैन को तगड़ा जवाब दिया और रोमन रेंस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। यह भी पढ़ें:WWE ने फेमस सुपरस्टार को निकाला, रोमन रेंस ने करारा जवाब देते हुए जीता दिल, द ग्रेट खली ने शेयर किया जबरदस्त वीडियोQuite dishonorable. Reigns never even saw the PC! 🙄MVP never missed a day. Even with an almost certain career ending knee injury. Not a day!!!!— MVP (@The305MVP) May 22, 2021यह भी पढ़ें:घातक बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रही WWE दिग्गज की बेटी ने किया बड़ा खुलासा, सीएम पंक ने भी किया भावुक ट्वीटइस WWE दिग्गज ने साफ कह दिया कि उनकी बेइज्जती हो रही है। MVP ने कहा कि रोमन रेंस परफॉर्मेंस सेंटर में एक दिन भी नजर नहीं आए जबकि वो घुटने में इंजरी के बाद भी यहां थे। सबसे बड़ी बात MVP ने कही कि उन्होंने एक दिन भी यहां मिस नहीं किया। पिछला एक साल MVP के लिए शानदार रहा है और हर्ट बिजनेस के वो लीडर हैं। बॉबी लैश्ले को WWE चैंपियन बनाने में MVP का योगदान रहा हैं और दोनों ने मिलकर काफी शानदार अभी तक किया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।