रोमन रेंस की जबरदस्त पिटाई और मैच के लिए खतरनाक शर्त के बाद उनकी 'भाभी' की प्रतिक्रिया सामने आई

Enter caption

हैल इऩ ए सैल में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ होगा। दोनों के बीच आई क्विट मैच होगा। और ये मैच बिल्ड हो चुका है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में रोमन रेंस और जे उसो के बीच सैगमेंट देखने को मिला और ये काफी चौंकाने वाला था। रोमन रेंस ने इस सैगमेंट में बड़ी शर्त सभी के सामने रखी।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

रोमन रेंस ने एक छोटा सा प्रोमो दिया और यहां ऐलान किया कि अगर वो जीत जाते हैं तो जे और जिमी उसो उनकी फैमिली से बाहर हो जाएंगे। द उसोज ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बच्चों का भी अनोई फैमिली से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। ये बड़ी शर्त रोमन रेंस ने इस मैच के लिए जोड़ दी है। रोमन रेंस ने ये भी कहा कि जे उसो ने उन्हें आई क्विट कहने पर मजबूर कर दिया तो वो यूनिवर्सल चैंपियन नहीं रहेंगे, WWE के फेस और यहां तक कि ट्राइबल चीफ भी नहीं रहेंगे। रोमन रेंस ने साफ किया कि अगर उसो ने आई क्विट कहा, तो उन्हें बिग डॉग को सम्मान देते हुए उनकी बातों को मानना होगा। वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी फैमिली का हिस्सा नहीं रहेंगे।

रोमन रेंस को लेकर प्रतिक्रिया

जिमी उसो की पत्नी नेओमी ने रोमन रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जे उसो और रोमन रेंस की जब से फ्यूड शुरू हुई है तब से नेओमी लगातार ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया रोमन रेंस को लेकर दे रही और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। नेओमी की अभी-अभी सर्जरी हुई है और वो जल्द से जल्द वापसी करेंगी। उन्हें रॉ में ड्राफ्ट किया गया है। जे उसो और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन में जिमी भी शामिल हो गए है। इस हफ्ते दोनों स्मैकडाउऩ में नजर आए थे। जे उसो ने शानदार अटैक रोमन रेंस के ऊपर किया था। ये किसी ने सोचा नहीं था। जिमी और जे उसो ने बता दिया कि वो अब हमला करेंगे। साथ ही साथ जे उसो ने हैल इन ए सैल के लिए चुनौती पेश कर दी है। हैल इऩ ए सैल के लिए शर्त भी बहुत खतरनाक रखी गई है। फैंस इस मैच के लिए और उत्साहित हो गए है।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links