5 साल बाद WWE के इस बड़े इवेंट में भारतीय दिग्गज The Great Khali की होगी धमाकेदार वापसी, 41 साल के रेसलर ने ठोका दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE: नटालिया (Natalya) 8 सितंबर को हैदराबाद में Superstar Spectacle इवेंट के लिए WWE की अगली भारत यात्रा का इंतजार कर रही हैं। एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि द ग्रेट खली (The Great Khali) शो में आएंगे।

आप सभी को पता है कि खली भारत के सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं। 50 वर्षीय खली साल 2006 और 2014 के बीच WWE में दिखाई दिए थे। उस दौरान, उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और जॉन सीना, द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी। 2018 में Greatest Royal Rumble में भाग लेने के बाद से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए।

नटालिया अपने करियर की शुरूआत में खली की मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए, उन्होंने Superstar Spectacle इवेंट में खली को देखने की इच्छी जताई।

मुझे खुशी है कि द ग्रेट खली वापस आएं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह भारत में प्रिय हैं और वह WWE हॉल ऑफ फेमर भी हैं। वह बहुत खास हैं। वह बहुत खास इंसान हैं। आप काम के बारे में सोचें उन्होंने WWE में तो काम किया ही है, साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

youtube-cover

नटालिया ने तो कह दिया है कि Superstar Spectacle इवेंट में खली को आना चाहिए। ये बात वैसे कई लोग कह चुके हैं। अगर वो आएंगे तो WWE को फायदा होगा। बिजनेस के लिहाज से भी ये कंपनी के लिए अच्छी बात होगी।

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर आया था बयान

कुछ समय पहले Sportskeeda's The Wrestling Time Machine पॉडकास्ट पर बिल एप्टर ने बड़ा सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि WWE को Superstar Spectacle को बढ़ावा देने के लिए द ग्रेट खली को शामिल करना चाहिए।

मुझे लगता है कि जब वो भारत में इसका प्रचार कर रहे हैं, तो द ग्रेट खली द्वारा इसका प्रचार करना बहुत बुद्धिमानी होगी। मुझे लगता है कि वो इस शो को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका में भी, और अपनी ताकत दिखाएंगे। दुनिया में कहीं भी जाएं। और खली, न केवल आकार में, बल्कि वह भारत में एक बड़ा आकर्षण हैं। इसलिए ऐसा करने में उन्हें समझदारी होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications