WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने बताया कि रोमन रेंस से लड़ने से पहले उनसे क्या गलती हुई थी?

Ankit
WWE
WWE

WWE के चैंपियन और सबसे बेस्ट सुपरस्टार में से एक एजे स्टाइल्स ने हाल ही में ट्वीच पर कुछ बातें की। एजे स्टाइल्स ने बताया कि जब उन्होंने साल 2016 की रॉयल रंबल के दौरान डेब्यू किया था तब उनसे गलती हो गई थी। उन्होंने कहा कि एंट्री के दौरान कैमरा एंगल को लेकर उनसे गलती हो गई थी।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

साल 2016 में एजे स्टाइल्स ने नंबर तीन पर एंट्री की थी और फैंस बहुत अच्छा सपोर्ट किया था। फैंस को ये भरोसा नहीं था कि इंडी सर्किट के सबसे बड़े सुपरस्टार का डेब्यू WWE में इस तरह होने वाला था। रॉयल रंबल के दौरान कैमरा एंगल के दौरान गलती देखने को मिली थी। कैमरा रोमन रेंस की तरह फोक्स था। जिसके बाद स्टाइल्स का म्यूजिक और उन्होंने एंट्री, हालांकि इस पल को याद करते हुए स्टाइल्स ने प्रतिक्रिया दी है।

हालांकि मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं हुई थी सब कुछ ठीक हो गया था। क्योंकि उस वक्त रोमन रेंस को एक दम शॉक और ऐसा दिखाना था कि उन्हें झटका लगा है। उसके तुरंत बाद ये दिखाना था कि कौन आया है । मेरे ख्याल से वो काफी अच्छा था लेकिन उसमें कुछ बदलाव हो सकता था।

WWE में एजे स्टाइल्स बड़े सुपरस्टार हैं

रॉयल रंबल में जब एजे स्टाइल्स ने डेब्यू किया था तब फैंस को लग रहा था कि जीत उनकी हो सकती है। एजे स्टाइल्स ने दो सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था जबकि आधे घंटे तक रिंग में वक्त बिताया था। स्टाइल्स ने इसके बाद क्रिस जैरिको के साथ टीम बनाई लेकिन बाद में उन्हेंने जैरिको को धोखा दिया।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

इसके बाद एजे स्टाइल्स और क्रिस जैरिको का मैच रेसलमेनिया 32 मे बुक किया गया जिसमें स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा। फिर एजे स्टाइल्स को जॉन सीना और रोमन रेंस के साथ फ्यूड में डाला गया। दोनों की कहानी के बाद एजे स्टाइल्स ने लैसनर के खिलाफ भी मैच लड़ा।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास: रैंडी ऑर्टन ने SummerSlam 2004 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी

एजे स्टाइल्स ने दो बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। स्टाइल्स आज भी WWE का हिस्सा है और अपने काम से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। बताया जाता है कि WWE के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद स्टाइल्स TNA में जा सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
App download animated image Get the free App now