WWE सुपरस्टार्स बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और साशा बैंक्स (Sasha Banks) को रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 की पहली रात को मेन इवेंट में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में किए गए प्रदर्शन के कारण ईएसपीवाई (ESPY) अवार्ड से सम्मानित किया गया।ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगेइन दोनों के बीच हुआ मैच फैंस को भी काफी पसंद आया था। इस मैच के कारण जिस तरह से विमेंस डिवीजन का स्तर बढ़ा था उसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। ये दोनों काफी अच्छा परफॉर्मेंस करने में सफल रही थीं और अब फैंस की इस पसंद पर दुनिया के एक बड़े अवार्ड शो की भी मुहर लग गई है।WWE के मौजूदा चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार ने जीता बहुत बड़ा अवॉर्ड, WrestleMania में रचा था इतिहासAnd the #ESPY for Best #WWE Moment goes to...@BiancaBelairWWE and @SashaBanksWWE for their epic #WrestleMania showdown! https://t.co/tykDJH0fFg— WWE (@WWE) July 11, 2021ये रेसलिंग इतिहास में पहला विमेंस सिंगल्स मैच था जिसे WrestleMania में लड़ा गया था। इससे पहले विमेंस मेन इवेंट WrestleMania 35 में हुआ था लेकिन वो एक ट्रिपल थ्रेट मैच था जिसमें रोंडा राउजी Raw तो शार्लेट फ्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड कर रही थीं।ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जो भारतीय ड्रेस में बेहद अच्छे नजर आएइस मैच में शर्त ये थी कि जीतने वाली महिला रेसलर दोनों ब्रैंड्स की विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम कर लेंगी। बैकी लिंच उस समय ये खिताब प्राप्त करने में सफल रही थीं। इस साल हुए मेन इवेंट के दौरान बियांका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और चैंपियनशिप जीतने के बाद से ही वो बेली के साथ एक लड़ाई लड़ रही हैं।इस हफ्ते ये खबर मिली कि बेली एक चोट के कारण अब बियांका से Money In The Bank में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ाई नहीं कर सकेंगी। सोन्या डेविल ने कार्मेला को इस चुनौती के लिए चुना है और ये मैच अब अगले हफ्ते के SmackDown में देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच हुआ ये मैच इस अवार्ड के योग्य था और उन्हें ये अवार्ड दिए जाने से ये बात सच साबित होती है कि हुनर को दुनिया भर में पहचाना जाता है।ये भी पढ़ें: 7 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैंNext Friday LIVE in Houston! 👏#SmackDown #WomensTitle @BiancaBelairWWE @CarmellaWWE pic.twitter.com/pjQY2oufJj— WWE (@WWE) July 10, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!