25 बार बड़ी चैंपियनशिप हासिल करने वाले WWE दिग्गज ने अपनी हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट

डी वॉन डैडली
डी वॉन डैडली

हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमस डी वॉन डड्ली(D Von Dudley) को स्ट्रोक आ गया था। उनकी हेल्थ काफी खराब हो गई थी। लेकिन WWE फैंस के लिए अब अच्छी खबर आई है। डड्ली ने खुद कहा है कि वो अब फुल हेल्थ के साथ वापस आ गए है। PW Insider ने नवंबर 2020 में ये खुलासा किया था कि वो WWE प्रोड्यूस के तौर पर कुछ हफ्तों से काम नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE दिग्गज ने अपनी हेल्थ पर दिया अपडेट

48 साल के इस WWE दिग्गज ने बाद में अपने पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि वो कुछ हेल्थ मुद्दे से जूझ रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस स्थिति को पूरी तरह नहीं बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर डड्ली ने खुलासा किया को वो स्ट्रोक से रिकवर कर रहे हैं।

इस समय मैं ठीक हूं। हर दिन में मजबूत होते जा रहा हूं। मैंने पहले इस बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन अब समय आ गया है कि इसके बारे में सभी को पता चलना चाहिए। मुझे स्ट्रोक हो गया था। लेकिन अब ठीक महसूस कर रहा हूं। नॉर्मल जिंदगी में अब वापस आ गया हूं।

WWE में डड्ली का बहुत बड़ा नाम है। SummerSlam 2016 में वो अंतिम बार WWE रिंग में नजर आए थे। नेविल और सैमी जेन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उऩके पार्टनर हमेशा की तरह बबा रे डड्ली रहे थे। साल 2016 के बाद वो WWE प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे थे। WWE नेटवर्क की कई डॉक्यूमेंट्री में वो नजर आतेे रहते है।

कई बैकस्टेज सैगमेंट में भी नजर आए थे। अब कुछ समय बाद WWE बैकस्टेज में इस दिग्गज की वापसी भी हो जाएगी। फैंस भी चाहते हैं कि ये सुपरस्टार जल्द से जल्द ठीक होकर काम पर लौट जाए। इस समय बैकस्टेज में इस दिग्गज की जरूरत भी है। अपने पॉडकास्ट पर आने वाले समय में वो अपनी वापसी के बारे में जरूर बताएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links