जॉन सीना के नाम पर 48 साल के WWE दिग्गज को दिया गया बड़ा धोखा, Royal Rumble में दो बार गंवाई अपनी चैंपियनशिप

जॉन सीना
जॉन सीना

WWE Royal Rumble(रॉयल रंबल) शानदार रहा लेकिन आर ट्रुथ(R Truth) यहां खुश नहीं होंगे। एक ही रात में वो दो बार WWE 24/7 चैंपियनशिप हार गए। आर ट्रुथ के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। इस बात से जरूर ये WWE सुपरस्टार काफी निराश होगा। आर ट्रुथ WWE 24/7 चैंपियन के बादशाह हैं। ये चैंपियनशिप जब से आई तब से ज्यादातर वक्त उनके पास ही ये हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ को लगा झटका

WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ ने सबसे पहले तो एलिसा फॉक्स के खिलाफ चैंपियनशिप गंवाई और उसके बाद पीटर रोसेनबर्ग के खिलाफ वो हार गए। दरअसल विमेंस Royal Rumble मैच में अचानक दौड़ कर आर ट्रुथ आ गए थे। एलिसा फॉक्स की एंट्री के बाद ही आर ट्रुथ वहां पर आए। इसके बाद रैंप से कई सुपरस्टार्स इस चैंपियनशिप को हासिल करने के लिए वहां आ गए। हालांकि बाकि सभी को आर ट्रुथ ने संभाल लिया था लेकिन एलिसा फॉक्स ने उन्हें रोलअप कर के ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी।

Ad

एलिसा फॉक्स ने पहली बार ये चैंपियनशिप विमेंस रंबल मैच में जीती। ऐसा होगा ये किसी ने सोचा नहीं था। एलिसा फॉक्स इसके बाद रंबल मैच से जल्दी एलिमिनेट भी हो गई थी। आर ट्रुथ रिंगसाइड में इसी बात का इंतजार कर रहे थे। आर ट्रुथ ने एलिसा फॉक्स को रोलअप कर के 48वीं बार ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

आर ट्रुथ के लिए यहां से चीजें सामान्य हो गई थी क्योंकि वो अपनी चैंपियनशिप वापस ले आए थे। इस चीज का जश्न उन्हें बैकस्टेज में RAW टॉक के को-होस्टर चार्ली के साथ मनाया। इस दौरान वहां और भी होस्ट मौजूद थे। यहां आर ट्रुथ एक ट्रैप में फंस गए। पीटर ने उनसे कहा कि जॉन सीना बिल्डिंग में मौजूद हैं। ये सुनकर आर ट्रुथ खुश हो गए और वो पीछे की तरफ उन्हें देखने आ गए। इस दौरान पीटर ने पीछे से आर ट्रुथ को रोलअप कर के ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

Ad

आर ट्रुथ को काफी झटके इस पीपीवी में लगे हैं। आर ट्रुथ जरूर पीटर से गुस्सा होंगे। आने वाले समय में जरूर वो अपनी चैंपियनशिप वापस लेने के लिए तैयार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications