16 बार के पूर्व चैंपियन ने की WWE के साथ बड़ी डील साइन 

Ankit
WWE
WWE

WWE में रिक फ्लेयर दिग्गज हैं और ऐसा लगता है कि वो WWE को छोड़ना नहीं चाहते हैं। खुद 16 बार के पूर्व चैंपियन रिक फ्लेयर ने ऐलान किया है कि उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन की है। रेसलिंग के दिग्गज रिक फ्लेयर ने अपनी डील पर प्रतिक्रिया दी है।

Ad
Ad

WWE में दिग्गज रिक फ्लेयर

पिछले साल दिसंबर में बताया गया था कि 2 बार के हॉल ऑफ फेमर का कॉन्ट्रैक्ट साल 2020 में खत्म हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा था कि रिक फ्लेयर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं जाएगा लेकिन WWE ने दिग्गज को मौका देते हुए नया कॉन्ट्रैक्ट दे दिया। अब खुद 16 के पूर्व चैंपियन ने साफ कर दिया है कि उनको नया कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार जॉन सीना के मूव AA को लेकर बड़ा खुलासा हुआ

WWE में रिक फ्लेयर एक बड़े दिग्गज हैं। उन्होंने कई सालों से शानदार मुकाबले दिए हैं। रिक फ्लेयर को शॉन माइकल्स ने रेसलमेनिया में हराकर WWE से रिटायर किया था। जिसके बाद रिक को TNA में देखा गया। हालांकि रिक कई मौकों पर WWE में वापसी करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें-WWE Rumor राउंडअप: दिग्गज पर भड़के सैथ रॉलिंस, अंडरटेकर के रिटायरमेंट पर नया अपडेट

रिक फ्लेयर ने काफी साल पहले ट्रिपल एच, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन के साथ एवोल्यूशन टीम बनाई थी। रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर भी WWE की हिस्सा हैं। रिक फ्लेयर को पिछले साल फिर से WWE में देखा गया था। 16 बार के पूर्व चैंपियन ने अक्टूबर 2019 में टीम बनाई थी और हल्क होगन की टीम के खिलाफ मैच लड़ा था। ये मैच क्राउन ज्वेल में हुआ था लेकिन रिक की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

रिक फ्लेयर को रेसलिंग और WWE के अहम योगदान के लिए दो बार हॉल ऑफ फेम के खिताब से नवाजा गया है। रिक फ्लेयर 16 बार के पूर्व चैंपियन हैं और उनके रिकॉर्ड की बराबरी सिर्फ जॉन सीना कर पाए हैं। खैर, अब देखना होगा कि रिक फ्लेयर किस तरह अब WWE में आते हैं।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीर

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications