WWE News- सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बहुत बड़ी दुविधा में फंसे विंस मैकमैहन

रोमन रेंस( Roman Reigns) WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। WWE रेसलमेनिया 36 में गोल्डबर्ग के साथ उनका मैच होना था लेकिन अपने हेल्थ के कारण अंतिम समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। तब से रोमन रेेंस अभी तक WWE स्मैक़ाउन में नजर नहीं आए है। विंस मैकमैहन( Vince McMahon) अब रोमन रेंस को लेकर काफी दुविधा में हैं। ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जिनमें कहा गया है कि विंस मैकमैहन नहीं चाहते कि WWE में किसी भी तरीके से रोमन रेंस का नाम लिया जाए। क्योंकि पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने WWE रेसलमेनिया 36 में गोल्डबर्ग के साथ मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि अपनी हेल्थ के कारण रोमन रेंस ने ये बड़ा फैसला लिया था।

Ad

यह भी पढ़े: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका कंपनी के बाहर खुद का बिजनेस है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर परेशान विंस मैकमैहन

WWE रेसलमेनिया के पहले से रोमन रेंस स्मैकडाउन में नजर नहीं आए है। WWE ऑन एयर के वक्त जो वीडियो पैकेज दिखाया जाता है उसमें से भी उन्हें एडिट कर दिया गया है। और ये काफी चौंकाने वाली बात है। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में काफी बड़ा खुलासा रोमन रेंस को लेकर किया है।

मैल्टजर ने कहा,

विंस मैकमैहन, रोमन रेंस को लेकर काफी दुविधा में इस समय हैं। इस स्थिति को कैसे संभाला जाए इसमें वो फंसे हुए है। और बार-बार उनके मन की बात बदल रही है। वीडियो पैकेज में से भी रोमन रेंस को हटा दिया गया है। ऐसा पहले भी कई बार विंस मैकमैहन कर चुके हैं। रॉ में भी कई बार ये देखा गया है। कई कॉन्फ्रेंस में भी रोमन रेंस का नाम विंस मैकमैहन ने नहीं लिया।

ये बात तो साफ है कि रोमन रेंस अभी WWE वापसी नहीं करने वाले हैं। जब तक कोरोना महामारी खत्म नहीं हो जाती है रोमन रेंस वापसी नहीं करने वाले हैं। रोमन रेंस कंपनी के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। मनी इन द बैंक मैच के दौरान रोमन रेंस के पोस्टर भी नजर आए थे, इस बात से आप लगा सकते हैं कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस को लेकर क्या प्लान होना चाहिए इसे लेकर काफी परेशान विंस मैकमैहन इस समय हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें-"ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE कभी मैच बुक नहीं करना चाहता''

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications