WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हाल ही में विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन के साथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन की साइनिंग की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन ऐसा करते समय उन्होंने AEW सुपरस्टार्स ब्रायन डेनियलसन (Bryan Danielson) और सीएम पंक (CM Punk) पर भी तंज कस दिया है।WWE के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रॉलिंस ने लिखा, "दुनिया का बेस्ट रेसलर दुनिया की सबसे बेस्ट रेसलिंग कंपनी में आ रहा है। गेबल स्टीवसन को WWE में देखने को उत्साहित हूं।"Best wrestler in the world coming to the best wrestling company in the world!!! Love to see it! Gable Steveson is WWE! https://t.co/CDDttbwX8J— Seth Rollins (@WWERollins) September 9, 2021रॉलिंस के ट्वीट को देख ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने प्रो रेसलिंग के प्रति लगाव और नए रेसलर की प्रतिभा के कारण ये ट्वीट किया है। मगर उनके बयान का एक दूसरा अर्थ भी निकल कर सामने आ रहा है। रॉलिंस ने स्टीवसन को 'बेस्ट रेसलर इन द वर्ल्ड' कहकर पूर्व WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन पर तंज कसा है क्योंकि ब्रायन को 'बेस्ट रेसलर इन द वर्ल्ड' से भी पहचाना जाता है।Best…in…the…world@CMPunk @AEW pic.twitter.com/BqGZJkzHWs— Pro Wrestling Tees (@PWTees) August 22, 2021ब्रायन के अलावा रॉलिंस ने सीएम पंक पर भी तंज कसा है, जिन्हें 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' के रूप में पहचान मिली हुई है। आपको याद दिला दें कि 2014 में WWE को छोड़ने के 7 साल बाद पंक ने AEW के साथ डील साइन कर प्रो रेसलिंग में वापसी की थी।रॉलिंस ने WWE को दुनिया की बेस्ट रेसलिंग कंपनी बताकर भी AEW के साथ प्रतिस्पर्धात्मकता को तूल दिया है। मगर रॉलिंस का ये बयान इसलिए सवालों के घेरे में आ जाता है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में WWE के शोज़ की फैंस ने खूब आलोचना की है।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस विवादों में घिरे रहे हैंइस बात में कोई संदेह नहीं कि सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रो रेसलर्स में से एक हैं, लेकिन वो लगातार विवादों में भी घिरे रहे हैं। कुछ समय पहले रॉलिंस NJPW के स्टार विल ओस्प्रे के संबंध में किए गए अजीब ट्वीट के कारण विवाद में घिर गए थे।4 बार के WWE चैंपियन ने बाद में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए ओस्प्रे से माफी भी मांगी थी। अब ये भी देखने योग्य बात होगी कि क्या ब्रायन, पंक या AEW रोस्टर का कोई अन्य मेम्बर रॉलिंस के इस ट्वीट का जवाब देता है या नहीं।