WWE 2020 Slammy Awards का आयोजन 23 दिसंबर को WWE नेटवर्क के फ्री वर्जन पर हुआ। साल के सबसे बड़े इवेंट को होस्ट मौजूदा 24*7 चैंपियन आर ट्रुथ ने किया। इस साल के Slammy Awards में मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन के बेस्ट मोमेंट और एक्शन को कवर किया गया।यह भी पढ़ें: WWE से हुई बड़ी गलती, रोमन रेंस के मैच में होगी जबरदस्त चीटिंग, WrestleMania के लिए जॉन सीना को मिला प्रतिद्वंदीइस साल के Slammy Award में जो चीज सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही, वो यह थी कि मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। इसके अलावा इस साल द फीन्ड, ब्रॉन स्ट्रोमैन, असुका, बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, असुका, शार्लेट फ्लेयर जैसे बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स को भी एक भी Slammy Award नहीं मिला। It is now time for the 2020 #SLAMMY Awards! pic.twitter.com/XzkjD3el7i— WWE (@WWE) December 23, 2020अब बिना किसी देरी के इस लिस्ट में हम नजर डालेंगे कौन से सुपरस्टार इस साल WWE Slammy Awards जीतने में कामयाब हुए हैं:#)WWE मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर: ड्रू मैकइंटायर #) Slammy अवॉर्ड फॉर रिटर्न ऑफ द ईयर: ऐज #) WWE Slammy दुश्मनी ऑफ द ईयर: ऐज और रैंडी ऑर्टन #) WWE Slammy रिंग गियर ऑफ द ईयर : द न्यू डे ( बिग ई, कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स)#) WWE Slammy म्यूजिकल परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर : इलायस #) WWE Slammy फीमेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर: साशा बैंक्स #) WWE Slammy ब्रेकआउट सुपरस्टार ऑफ द ईयर: द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस)#) WWE Slammy ट्रैश टॉकर ऑफ द ईयर : लेसी इवांस और द हर्ट बिजनेस (MVP, बॉबी लैश्ले, सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन)#) WWE Slammy सेलिब्रेटी अपीयरेंस ऑफ द ईयर : रॉब ग्रोनकोवस्की (रेसलमेनिया 36 के होस्ट)#) WWE Slammy रेफरी ऑफ द ईयर: चार्ल्स रॉबिनसन #) WWE Slammy डबल क्रॉस ऑफ द ईयर: बेली (Payback 2020 के बाद साशा बैंक्स को धोखा देना)#) WWE Slammy मोमेंट ऑफ द ईयर: Survivor Series में द अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल#) WWE Slammy सोशल मीडिया सुपरस्टार ऑफ द ईयर: बेली #) WWE Slammy टैग टीम ऑफ द ईयर: द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस)#) WWE Slammy मैच ऑफ द ईयर: एजे स्टाइल्स vs अंडरटेकर, बोनयार्ड मैच (WrestleMania 36)#) WWE 2020 Slammy सुपरस्टार ऑफ द ईयर: ड्रू मैकइंटायर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस साल के Slammy Awards सबसे ज्यादा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के लिए ही यादगार रहा। वो मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर और सुपरस्टार ऑफ द ईयर जैसे बड़े अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए।2x @WWE Champion, 2020 Royal Rumble winner, and 2x 2020 #Slammy Award Winner.The award for @WWE Superstar of the Year goes to: @DMcIntyreWWE! 🏆🏆 pic.twitter.com/7jXbPREbwP— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 23, 2020