लाइव ऑडियंस को लाने का बनाया WWE ने 'मास्टर प्लान'

Ankit
WWE
WWE

कोविड 19 के कारण WWE के सभी शो परफॉर्मेंस सेंटर में हो रहे हैं, जहां लाइव ऑडियंस की जगह WWE NXT टैलेंट्स को मौका दिया जा रहा है। ये लोग एक कांच की दीवार के पीछे खड़े रहते हैं। दरअसल,रेसलमेनिया के वक्त ये महामरी आई और WWE ने अपने ग्रैंड शो को बिना दर्शकों के करवा दिया। फिर क्या था धीरे धीरे WWE के सारे शो बिना ऑडियंस के होते रहे। जिसके बाद WWE ने नए प्लान्स के साथ कुछ लोगों को परफॉर्मेंस सेंटर बुलाया। ये कोई और नहीं बल्कि NXT का टैलेंट था जो मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को चीयर कर रहा था।

Ad

क्या है WWE का नया प्लान?

WrestlingINC की रिपोर्ट के मुताबिक WWE ने अपने प्लान में बदलाव किया है। अब दूसरे फेस ऑफ प्लान में WWE धीरे-धीरे NXT टैलेंट्स को हटाना शुरु कर देगा। उनकी जगह पर कुछ चुनिंदा दोस्त, फैमिली मेंबर्स और कुछ NXT के लोगों को दिखाया जाएगा। हालांकि अभी WWE सावधानी रख रहा है और सब कुछ सही जांच के बाद इस फैसले पर अमल करेगा।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि तीसरे फेस में WWE सिर्फ फैंस को लाइव ऑडियंस की तरह इस्तेमाल करेगा।जिसके बाद कंपनी अपने लाइव इवेंट्स का प्रमोशंस करना शुरु कर देगी। चौथे फेस में WWE अपने सभी फैंस को पहले की तरह बुलाया करेगा और TV और पीपीवी में दिखाएगा।

ये भी पढ़ें-अगले हफ्ते WWE Raw में होगा विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

बताया जा रहा है कि WWE अपने हाउस शो को सितंबर से शुरु कर सकता है। विंस मैकमैहन अपने शो को फिर से पटरी पर लाना के लिए काफी सारे प्लान्स तैयार कर रहे हैं। खैर, कंपनी ने अपने फैंस और सुपरस्टार्स के लिए कुछ सोचा होगा तभी वो यहां तक पहुंची है। हालांकि अगर कोविड-19 का सिलसिला ऐसी चलता रहा और WWE इसके बावजूद लाइव इवेंट्स पर जोर देता रहा तो ये सुपरस्टार्स और फैंस के लिए खतरनाक साबित होगा। देखना होगा कि WWE के ये प्लांस कब पूरे होते हैं।

ये भी पढ़ें-5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी गहरी दोस्ती के बारे में आपको जानना जरुरी है

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications