कोरोना वायरस के कारण WWE को बहुत नुकसान हुआ है। मार्च के अंत से अभी तक WWE के सभी शो बिना फैंस के हो रहे हैं। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि फैंस की वापसी जल्दी होगी। 20 दिसंबर को इस साल का अंतिम पीपीवी टीएलसी होगा। और इसके बाद सबकी नजरें जनवरी में होने वाले रॉयल रंबल पर होंगी।ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराशWWE में फैंस की वापसी कब होगी?WWE रॉयल रंबल पीपीवी बहुत बड़ा पीपीवी होता है। कंपनी फैंस का इंतजार कर रही है। कंपनी जल्द से जल्द से लेकिन निर्णय लेना चाहती हैं। लेकिन अभी जनवरी तक इंतजार करना होगा।रेसलवोट्स ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है कि जनवरी सात तारीख के बाद फैंस एरीना में आ जाएंगे। और इसके बाद रॉयल रंबल में भी फैंस रहेंगे। अभी WWE फैंस की संख्या को लेकर प्लान बना रहा है। इस रिपोर्ट में सबसे बड़ी बात ये कही है कि अगर फैंस आते हैं तो फिर जनवरी माह के पहल हफ्ते में ही रॉयल रंबल का आयोजन हो जाएगा।Internally, WWE is said to want a decision on whether fans are permitted for the Royal Rumble by January 7th w/ a possible announcement of sorts coming that weekend. Source states odds are 50/50 right now. Important month ahead.— WrestleVotes (@WrestleVotes) December 1, 2020हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा कि फैंस की रॉयल रंबल में वापसी होगी ये 50:50 है। अभी देखा जाए तो जनवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। पिछले आठ महीने से बिना फैंस के WWE के शो हो रहे हैं। जुलाई में फैंस की वापसी का प्लान कंपनी ने बनाया था लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के कारण ये प्लान खत्म कर दिया गया था। वैसे देखा जाए तो रॉयल रंबल की तारीख अभी नहीं निकली है। इसे होल्ड किया गया है। क्योंकि WWE चाहता है कि इस पीपीवी में फैंस की वापसी हो जाए। ये साल बिना फैंस के बहुत बुरा गया है। पहली बार रेसलमेनिया बिना फैंस के हुआ है। रॉयल रंबल वैसे देखा जाए तो हमेशा जनवरी के अंत में होता है। लेकिन इस बार अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने अभी 31 जनवरी की तारीख तय की है लेकिन इसमें बदलाव भी हो सकता है। WWE एमवे सेंटर से भी बदलाव कर रहा है। 11 दिसंबर से ये ट्रोपिकाना फील्ड में चला जाएगा।आने वाले कुछ महीने WWE के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि फैंस की वापसी होना पक्का लग रहा है। ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया