WWE Money in the Bank में इतिहास रचते हुए चैंपियनशिप जीतने के बाद फेमस Superstar की आई पहली प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE Money in the Bank में लिव मॉर्गन ने एक बड़ी जीत दर्ज की
WWE Money in the Bank में लिव मॉर्गन ने एक बड़ी जीत दर्ज की

Liv Morgan: WWE Money in the Bank 2022 इवेंट लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। उन्होंने शो की शुरुआत में विमेंस मनी इन द बैंक (Money in the Bank) लैडर मैच में हिस्सा लिया। उन्हें इस मैच में बड़ी जीत मिली। लग रहा था कि वो आगे जाकर इसे कैश-इन करेंगी लेकिन उन्होंने इवेंट के दौरान ही इसे दांव पर लगा दिया।

रोंडा राउजी ने नटालिया को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी। हालांकि, राउजी थोड़ी चोटिल नजर आ रही थीं और लिव मॉर्गन ने इस चीज़ का फायदा उठाया। उन्होंने अपना विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और उन्होंने मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए SmackDown विमेंस टाइटस जीत लिया।

लिव मॉर्गन ने अब इस चीज़ को लेकर एक भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में वो थोड़ी भावुक दिख रही थीं और उन्होंने शानदार कैप्शन डाला। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनके लिए यह सबकुछ करना सही था और उन्होंने एक तरह से मेहनत फल मिल गया है।

यह रहा उनका ट्वीट:

लिव मॉर्गन की इस जीत पर फैंस काफी खुश थे। शो के दौरान उन्हें बढ़िया प्रतिक्रिया मिली और फैंस ने 'यू डिजर्व इट' के चैंट्स भी लगाए थे। लिव अब SmackDown ब्रांड में नजर आएंगी और देखना होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहता है। मॉर्गन ने काफी सालों के इंतजार के बाद चैंपियनशिप जीती है।

इसी वजह से WWE उन्हें थोड़े समय तक चैंपियन के तौर पर रखना चाहेगा। उनके SummerSlam विरोधी को लेकर भी अपडेट आ गई है। दरअसल, खबरों के अनुसार रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच SummerSlam 2021 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच प्लान किया जा रहा है।

SmackDown के अगले एपिसोड्स से ही पता चलेगा कि यह मैच बुक होता है या नहीं। SmackDown में इस समय कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स हैं, जो विमेंस टाइटल मैच डिजर्व करती हैं और उन्हें मौका मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।