WWE में चैंपियनशिप मैच में मचा बवाल, फेमस स्टार की चौंकाने वाली वापसी; किसकी हुई जीत?

Ujjaval
WWE SmackDown में नाया जैक्स ने चैंपियनशिप रिटेन की (Photo: SK Wrestling X Account)
WWE SmackDown में नाया जैक्स ने चैंपियनशिप रिटेन की (Photo: SK Wrestling X Account)

Nia Jax Defeats Michin to Retain WWE Womens Championship: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड ने काफी प्रभावित किया। इस शो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मेन इवेंट मैच रहा। नाया जैक्स (Nia Jax) ने अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को मीचीन के खिलाफ खतरनाक शर्त वाले मैच में दांव पर लगाया था और यहां काफी बवाल मचा। मुकाबले का अंत भी एकदम अनोखा रहा।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में नाया जैक्स और मीचीन के बीच WWE विमेंस टाइटल के लिए स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। मीचीन केंडो स्टिक लेकर आई थीं और उन्होंने नाया जैक्स पर इससे हमला किया। शुरुआती समय में उनका ही पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन फिर जैक्स ने वापसी की। उन्होंने भी कई तगड़े मूव्स का उपयोग किया।

Ad

नाया जैक्स ने एक समय पर मीचीन को टेबल पर लिटा दिया और टॉप रोप से मूव लगाने गईं। OC की मेंबर ने वापसी की और नाया जैक्स को टेबल पर पावरबॉम्ब दे दिया। इसी बीच टिफनी स्ट्रैटन ने Money in the Bank ब्रीफकेस के साथ एंट्री की। उन्होंने मीचीन पर इससे हमला कर दिया और ऐसा लगा कि वो कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने वाली हैं।

123 किलो की जायंट नाया जैक्स को देखकर उनके हाव-भाव बदल गए और फिर स्ट्रैटन ने मीचीन पर ब्रीफकेस से हमला करके खुद को वफादारी साबित करने की कोशिश की। इसी बीच बेली ने चौंकाने वाली वापसी की। उन्हें फैंस द्वारा काफी अच्छा रिएक्शन मिला और उनके लिए सभी सॉन्ग गाने लग गए। फैंस के बीच से बेली और स्ट्रैटन बैकस्टेज चले गए।

रिंग में एक्शन जारी रहा और यहां नाया जैक्स ने मीचीन को टेबल पर समोअन ड्रॉप दे दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व NXT स्टार को ट्रैश कैन के अंदर डाल दिया और उनपर अनाइलेटर लगाया। इसी के साथ नाया ने पिन करते हुए मैच जीता और अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

Ad

SmackDown के बाद अब WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का अगला चैलेंजर कौन हो सकता है?

SummerSlam 2024 में हार के बाद से बेली नज़र नहीं आई थीं। SmackDown के शो द्वारा उन्होंने वापसी की। ऐसे में वो आने वाले हफ्तों में जैक्स के खिलाफ विमेंस टाइटल के लिए रीमैच मांग सकती हैं। बेली और नाया के बीच Bad Blood या किसी SmackDown के एपिसोड में मैच देखना रोचक होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications