पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने स्टीव ओ के पोडकास्ट में दस्तक दी और WWE के बारे में कुछ बातें कि जिसके बाद रोंडा पर बाकी सुपरस्टार्स ने निशाना साधा। अब कोई छोटा नहीं रहा अब इस बहस में रोमन रेंस की कजिन बहन नाया जैक्स भी आ गई हैं जबकि उन्होंने रोंडा राउजी को धमकी दे डाली हैं।रोंडा राउजी ने पोडकास्ट में कहा था कि वो WWE से प्यार करती हैं, वहां उन्होंने अच्छा टाइम गुजारा। लॉकर रुम की सभी लड़कियों से अच्छा रिश्ता हैं। रिंग में जाके फेक फाइट करना सबसे मजेदार चीज़ थी। उन्हें डांस के साथ साथ एक्टिंग पसंद हैं।ये भी पढ़ें-5 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस को वापसी के बाद WWE में विलन बनाया जाएगारोंडा राउजी के इस बयान के बाद काफी सारे सुपरस्टार्स खफा हुए जबकि नाया जैक्स तो भड़क गईं। नाया जैक्स ने कहा कि एक बार रोंडा राउजी WWE में वापसी करे जिसके बाद वो उन्हें मारेगी। साथ ही गाली भी दे डाली।I can’t wait for Ronda 2 one day return 2 WWE. Even if WWE orders me to make Ronda look good in the ring, which is the ONLY way for Ronda 2 look good in the ring w/me. I’ll risk my job 2 go down in history as the one from this biz that knocked her the F**K out! #TestMeBitch— 🌺 (@NiaJaxWWE) April 11, 2020रोंडा राउजी रेसलमेनिया 35 के बाद से WWE में नहीं दिखाई दी हैं जबकि नाया जैक्स ने लगभग एक साल बाद रॉ के दौरान वापसी की थी। नाया जैक्स ने वापसी कर NXT सुपरस्टार डेओना पुर्राजो के साथ मैच लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि ये मैच काफी छोटा था लेकिन नाया जैक्स का इस मैच में अंदाज पुराना ही था।पिछले साल नाया जैक्स चोटिल हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अपने दोनों घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी। जल्द ही वो टाइटल मैच में भी शामिल हो सकती हैं। बैकी लिंच ने शायना बैजलर को रेसलमेनिया में हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया था। बैकी लिंच और नाया जैक्स की दुश्मनी पुरानी रही हैं। नाया जैक्स वो रेसलर हैं जिन्होंने बैकी लिंच को आंंख के नीचे पंच मार उन्हें जख्मी किया था ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं