4 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE दिग्गज John Cena की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज जॉन सीना की कुछ गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज जॉन सीना की कुछ गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं (Photo: WWE.com)

Former Stars Girlfriend John Cena: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं और फैंस द्वारा उन्हें बेहद पसंद किया जाता था। सीना ने 2002 में WWE डेब्यू किया था और अभी उनका फेयरवेल टूर चल रहा है। Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा ही इसकी शुरुआत देखने को मिली। जॉन अपने इतने लंबे करियर में कई सारी सुपरस्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, मौजूदा समय में जॉन की शादी हो चुकी है और वो शे शारियटज़देह के साथ हैं। इसके पहले वो अलग-अलग रेसलर्स को डेट कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो जॉन सीना की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

Ad

4- WWE दिग्गज जॉन सीना की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं मिकी जेम्स

Ad

मिकी जेम्स और जॉन सीना एक समय पर काफी चर्चा का विषय रहे थे। दोनों ने 2007 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और वो कुछ समय तक साथ भी रहे। 2008 में जॉन और मिकी का रिलेशनशिप ऑन-स्क्रीन लाया गया और उन्होंने कई पल साथ साझा किए। बाद में दोनों के रिश्ते खराब हो गए और वो अलग हो गए। मिकी जेम्स को फिर रिलीज भी कर दिया गया लेकिन उनकी वापसी देखने को मिल गई। बता दें कि मिकी काफी सालों से मौजूदा SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर काफी फेमस है।

3- WWE दिग्गज विक्टोरिया ने जॉन सीना को डेट किया है

Ad

जॉन सीना ने अपने WWE करियर के शुरुआती समय पर विक्टोरिया को डेट किया था। दोनों रिलेशनशिप में थे और यह बात काफी कम लोगों को पता होगी। विक्टोरिया 2002 में अपने पति से अलग हो चुकी थीं और इसके बाद उन्होंने जॉन सीना को डेट करना शुरू किया। विक्टोरिया ने खुद इसके बारे में बताया था और कहा था कि उनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और वो एक महीने में अलग हो गए थे। इसके बाद जॉन ने अपनी अलग राह पर जाने का फैसला किया और वो बड़ा नाम कमाने सफल हुए।

2- पूर्व WWE स्टार एजे ली भी एक समय पर जॉन सीना की गर्लफ्रेंड थीं

Ad

जॉन सीना और एजे ली दोनों की जोड़ी को फैंस ने ऑन-स्क्रीन काम करते हुए देखा होगा। बता दें कि जॉन और एजे सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उन्होंने जुलाई 2012 में एक-दूसरे को डेट किया और काफी महीनों तक साथ रहे। बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। बाद में एजे ने सीएम पंक को डेट करना शुरू किया और दोनों ने शादी भी की। अभी वो साथ हैं और सभी फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आती है। हालांकि, एजे ली काफी सालों से WWE के एक्शन से दूर हैं, वहीं सीएम पंक Survivor Series WarGames 2023 द्वारा वापस आ गए थे

1- WWE दिग्गज जॉन सीना और निकी बैला काफी सालों तक साथ थे और उनकी सगाई हो गई थी

Ad

जॉन सीना और निकी बैला दोनों एक समय पर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। उन्होंने नवंबर 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और काफी सालों तक साथ रहे। WrestleMania 33 में दोनों ने मिलकर एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में साथ काम भी किया। उनकी सगाई हो गई थी लेकिन फिर दोनों ने मजबूरन अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों एक समय पर फैंस के फेवरेट थे और उनका अलग होना कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। खैर, निकी और जॉन दोनों ने अपने जीवन को अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ाया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications