WWE की पूर्व विमेंस चैंपियन निकी बैला ने अपने घर को बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.995 डॉलर में इसको बेच दिया गया है। ये रकम लगभग 14 करोड़ रुपयों के बराबर है। TMZ के मुताबिक निकी बैला इस घर में करीब 3 महीनों से नहीं रह रही थी।ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंतनिकी बैला ने इस घर को खुद बनाया था और डिजाइन किया था। इस घर में 5 कमरे हैं जबकि 5 बाथरुम है, ये पूरा घर 10 हजार स्क्वायर फुट में बना और लगभग 16 दरवाजें हैं। ये भी बता दें कि इसी के बगल में उनकी बहन और पूर्व WWE सुपरस्टार ब्री बैला का घर हैं जो अपने पति पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन के साथ रहती हैं।ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रीब्यूशन के साथ करना चाहिएनिकी बैला दूसरी जगह शिफ्ट हो गई और उनका नया घर टॉटल बैला में दिखाया गया है। उसमें उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि दोनों बहनों ने तय किया था जब वो एक दूसरे के साथ पड़ोसी के तौर पर बोर हो जाएंगी तब वो घर बदल लेंगी।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैंहालांकि रिपोर्ट में से सामने नहीं आया कि क्यों आखिरकार निकी बैला ने अपना घर को बदला है। बता दें कि कुछ दिन पहले निकी बैला के घर बेबी बॉय आया है। ये भी बोला जा रहा है कि उनके मंगेतर आर्टेम चिगविंटसेव के कारण उन्होंने अपने घर को बदला है।Nikki Bella Lists Arizona Home Next to Brie's for $1.995M https://t.co/uMKNuglSyN— TMZ (@TMZ) August 22, 2020WWE में जॉन सीना के साथ था रिश्तानिकी बैला इससे पहले WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। जॉन सीना ने रिंग में निकी को रेसलमेनिया में प्रपोज भी किया था। जिसके बाद ये लगा था कि इनका रिश्ता काफी आगे बढ़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam के लिए 5 चौंकाने वाली भविष्यवाणीबता दें कि निकी बैला और ब्री बैला ने काफी समय तक WWE के लिए काम किया है और इन दोनों का खुद का शो भी है। निकी WWE कि सबसे ज्यादा समय तक डिवाज चैंपियन रहने वाली रेसलर भी हैं। उन्होंने एक बड़ी इंजरी के बाद अपनी वापसी भी की थी।ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगीनिकी बैला और ब्री बैला दोनों जुड़वां हैं और इनके बीच सिर्फ 16 मिनट का फर्क है। निकी, ब्री से बड़ी हैं लेकिन दोनों को देखकर इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है।