WWE में John Cena की पूर्व प्रेमिका की हो सकती है वापसी, क्या Royal Rumble में मिलेगा सरप्राइज?

WWE
पूर्व चैंपियन को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Nikki Bella WWE Return Update: WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में निकी बैला (Nikki Bella) नज़र आई थीं। उन्होंने फैंस के बीच बैठकर पूरे शो का आनंद लिया था। उनके एक छोटे वीडियो ने बाद में सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही भी लूटी थी। खैर अब जॉन सीना की पूर्व प्रेमिका को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार WWE में जल्द उनकी वापसी हो सकती है। शायद इस न्यूज को सुनने के बाद उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

Ad

साल 2024 निकी बैला के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी पर्सनल लाइफ बहुत ही खराब रही। निकी ने अपने पति आर्टेम चिगविंटसेव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। आर्टेम को उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। निकी और आर्टेम ने 2022 में शादी की थी। दोनों ने Dancing with the Stars के सीजन 25 में डांसिंग पार्टनर्स के रूप में साथ काम किया था। निकी ने ही बाद में खुलासा किया कि उन्होंने आर्टेम से तलाक ले लिया है।

खैर ऐसा लगता है कि निकी बैला अब रेसलिंग की तरफ अपना ध्यान देना चाहती हैं। WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार,

हमें बताया गया है कि निकी बैला के एक्शन में वापसी के संबंध में काफी चर्चा हुई है। WWE सूत्रों से पता चला है कि ये बहुत जल्द होगा।
Ad

क्या WWE Royal Rumble 2025 में निकी बैला की होगी धमाकेदार वापसी?

WWE रिंग में अंतिम बार निकी बैला साल 2022 में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आई थीं। उन्होंने साल 2018 के बाद से सिंगल्स मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। निकी का जलवा अब इस शो में दिख सकता है। तीन साल बात उनकी रंबल मुकाबले में सरप्राइज एंट्री हो सकती है। इस चीज की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। ऐसा लगता है कि अगर निकी इस बार वापसी करेंगी तो फिर उनका लंबे समय तक जलवा देखने को मिलेगा। खैर आगे जाकर बैला को लेकर कोई ना कोई पुख्ता जानकारी जरूर सामने आएगी। WWE द्वारा भी बड़ा अपडेट दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications