Big Update Seth Rollins Group: WWE WrestleMania 41 से सैथ रॉलिंस ने तबाही मचा रखी है। मेगा इवेंट के पहले दिन मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। वहां पर हेमन ने पंक और रेंस को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया। रॉलिंस को जीत मिल गई। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस और हेमन के साथ ब्रॉन ब्रेकर भी जुड़ गए। तब से कहा जा रहा है कि इनके ग्रुप में कुछ अन्य स्टार्स भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी करते हुए हील टर्न लिया था। उनके साथ पॉल हेमन भी जुड़ गए थे। दोनों ने द ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया, जिसमें द उसोज़ और सैमी ज़ेन शामिल हुए। बाद में सोलो सिकोआ ने भी एंट्री की। पिछले साल सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई। रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। पिछले साल कोडी रोड्स ने उन्हें हराया था। खैर इस साल मेगा इवेंट में रेंस और पॉल हेमन का साथ ऑफिशियल तौर पर टूट गया है। अब रॉलिंस और ब्रेकर के साथ हेमन काम कर रहे हैं। Fightful ने अपनी रिपोर्ट में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन के ग्रुप को लेकर बड़ी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस हेमन और ब्रॉन ब्रेकर की टीम में और अधिक सदस्यों को जोड़ने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, फैंस को पूरा भरोसा है कि WWE द्वारा इस फैक्शन को और बड़ा बनाया जाएगा। WWE Raw में हुआ था खूब बवालWWE WrestleMania 41 के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने अपनी बात रखी। सीएम पंक ने आकर रॉलिंस के साथ ब्रॉल किया। अंत में रॉलिंस भारी पड़े। रोमन रेंस ने भी एंट्री की। रोमन रेंस ने रॉलिंस को स्पीयर और हेमन को सुपरमैन पंच दिया। हालांकि, बाद में वो ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हो गए। ब्रेकर ने रेंस और पंक दोनों की हालत खराब कर दी। रॉलिसं ने अंत में दोनों स्टार्स को रिंग में स्टॉम्प लगाया। View this post on Instagram Instagram Post