Brock Lesnar के दुश्मन ने भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali की बेइज्जती कर चौंकाया, फैन के सवाल का दिया भद्दा जवाब

Pankaj
भारतीय WWE दिग्गज को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
भारतीय WWE दिग्गज को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) लंबे समय से रिंग में नहीं दिखाए दिए। हालांकि वो चर्चा में जरूर रहते हैं। 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट ओमोस (Omos) ने इस बार खली को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओमोस ने उनकी बेइज्जती करते हुए अपने आपको बेहतर बताया।

WrestleMania 39 में ओमोस अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ेंगे। ओमोस का मुकाबला WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। जब इस मुकाबले का ऐलान हुआ तब किसी को भरोसा नहीं हुआ। खुद ओमोस भी नहीं जानते होंगे कि इतनी जल्दी उन्हें लैसनर के खिलाफ मैच मिल जाएगा।

WWE ने हाल ही में फैंस से पूछा कि WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर की रणनीति क्या होगी। इसके जवाब में एक फैन ने कहा कि विंस मैकमैहन को दिग्गजों से बहुत लगाव है। एक और फैन ने इसका समर्थन किया और कहा है कि 7 फुट 3 इंच का रेसलर द ग्रेट खली से भी खराब है। ओमोस की नज़र इस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय दिग्गज खली उनके जूते में एक मील भी नहीं चल सकते।

WWE में द ग्रेट खली का बड़ा नाम रहा

ओमोस के इस कमेंट से जरूर द ग्रेट खली के फैंस गुस्से में आ गए होंगे। खली ने WWE में बहुत नाम कमाया। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। कुछ साल पहले WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। खली की हाइट भी 7 फुट 1 इंच है। वहीं ओमोस की हाइट 7 फुट 3 इंच है। दोनों की हाइट लगभग एक ही है। इस वजह से भी ओमोस हमेशा चर्चा में रहते हैं।

पिछले हफ्ते Raw में ब्रॉक लैसनर और ओमोस का आमना-सामना हुआ था। लैसनर के ऊपर ओमोस भारी पड़े थे। उन्होंने ब्रॉक को रिंग के बाहर कर दिया था। अगले हफ्ते एक बार फिर दोनों का आमना-सामना होगा। लैसनर इस बार जरूर तैयारी कर के आएंगे। देखना ये भी होगा कि WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच मुकाबला कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications