5 साल पहले भारतीय दिग्गज ने रचा था इतिहास, करीब 10 हजार फैंस के सामने चौंकाते हुए बने थे WWE चैंपियन 

WWE में जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए रचा था इतिहास
WWE में जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए रचा था इतिहास

WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) भारत में काफी फेमस हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए भारत का नाम ऊपर किया है। दरअसल, जिंदर महल को द ग्रेट खली (The Great Khali) के बाद रेसलिंग जगत में सबसे ज्यादा फेमस भारतीय सुपरस्टार कहा जा सकता है। इस सुपरस्टार ने एक जॉबर के रूप में WWE में कदम रखा था लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्हें बड़ी सफलता मिली थी। उन्होंने आज ही के दिन चौंकाते हुए करीब 10 हजार फैंस के सामने 5 साल पहले WWE चैंपियनशिप जीती थी।

जिंदर महल की WWE में वापसी बढ़िया तरह से हुई थी

जिंदर महल को 2014 में रिलीज कर दिया गया था और उस समय वो उतने बड़े सुपरस्टार भी नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने दो साल इंडिपेंडेंट सर्किट पर काफी मेहनत की। इसके बाद 2016 में उनकी फिर वापसी हुई। शुरुआत में वो एक जॉबर की तरह दिखाई दिए और इसके चलते फैंस की रूचि खत्म हो गई थी।

WrestleMania 33 के आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में जिंदर महल का शानदार प्रदर्शन रहा था। वो सबसे आखिरी में एलिमिनेट हो गए थे। खैर, जिंदर महल की किस्मत इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद बदल गई। उन्हें इसके बाद WWE द्वारा SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया गया था।

जिंदर महल ने WWE चैंपियन बनकर सबको चौंका दिया था

18 अप्रैल 2016 को SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन की WWE चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर चुनने के लिए 6 पैक चैलेंज मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में जिंदर महल, सैमी जेन, ल्यूक हार्पर, मोजो राउली, एरिक रोवन और डॉल्फ ज़िगलर शामिल थे। इस दौरान जिंदर महल ने बड़ी जीत दर्ज की।

किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, बाद में Backlash 2017 में जिंदर महल को अपने करियर का सबसे बड़ा मैच मिला। इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन की जीत के चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे थे। सभी को लग रहा था कि जिंदर महल को इस टाइटल मैच में किसी भी हाल में जीत नहीं मिल पाएगी।

दोनों के बीच मैच शानदार रहा। अंत में जाकर जिंदर महल ने अपना फिनिशर खल्लास लगाकर रैंडी ऑर्टन को पिन किया। 3 काउंट हुआ और जिंदर महल को बड़ी जीत मिल गई। वो नए और WWE इतिहास के 50वें चैंपियन बन गए। इसके साथ ही वो भारत के पहले WWE चैंपियन भी बनने में सफल रहे थे। इस मैच के बाद दर्शक काफी ज्यादा शॉक हो गए थे।

जिंदर ने सभी को गलत साबित किया। इसके बाद जिंदर महल ने कई सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। वो 170 दिनों तक चैंपियन रहे थे लेकिन फिर SmackDown में एजे स्टाइल्स ने उन्हें हराकर टाइटल पर कब्जा कर लिया था। इस चैंपियनशिप जीत के साथ ही जिंदर महल ने कई सारे फैंस बनाए और उनकी जीत को आज भी याद किया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links