WWE में Roman Reigns को धोखा देने के बाद Paul Heyman की आई प्रतिक्रिया, खास संदेश देकर चौंकाया

WWE, Roman Reigns, Paul Heyman, SmackDown, WrestleMania 41
रिंग में खुद को एक्नॉलेज कराते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Sends Message To Roman Reigns: पिछले हफ्ते WWE SmackDown के मेन इवेंट में बहुत बवाल हुआ। पॉल हेमन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की बात को ठुकरा कर उन्हें धोखा दे दिया। ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच महामुकाबला होने वाला है। इसके लिए ही सारी जद्दोजहद चल रही है। खैर ब्लू ब्रांड में हुई घटना के बाद हेमन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

SmackDown में सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि WrestleMania 41 में उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे। ये बात सुनकर रोमन रेंस हंसने लगे थे। रोमन ने हेमन को पंक को मना करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। रोमन को गुस्सा आ गया और वो हेमन के ऊपर हमला करने वाले थे लेकिन पंक ने बचा लिया। पंक ने रोमन के ऊपर अटैक कर उन्हें रिंग में धराशाई कर दिया।

सोशल मीडिया पर पॉल हेमन ने अपनी और रोमन रेंस की रिंग में जाने से पहले की बैकस्टेज की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने रेंस को एक खास संदेश देते हुए कहा,

आपके वाइजमैन मॉनिटर पर देख रहे हैं और रोमन रेंस बैटल के लिए तैयार हो रहे हैं।
Ad

WWE Raw में हुआ था बवाल

इस हफ्ते Raw का एपिसोड भी गजब का रहा था। मेन इवेंट में पॉल हेमन आए। उन्होंने कहा कि वो रोमन और पंक दोनों के लिए वफादार रहेंगे। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने रोमन और पंक पर निशाना साधा। रॉलिंस ने हेमन को हराने की कोशिश कर उन्हें हल्का थप्पड़ भी मारा। रॉलिंस उनके ऊपर हमला करने वाले थे लेकिन सही मौके पर सीएम पंक ने एंट्री कर ली। पंक और रॉलिंस के बीच ब्रॉल हुआ। अंत में सैथ हावी रहे। रॉलिंस ने शो खत्म होने से पहले हेमन से फेवर की मांग करके सभी को चौंका दिया। Raw के आगामी एपिसोड में रोमन रेंस भी आएंगे। WWE द्वारा इस चीज का ऐलान कर दिया गया है। रेंस के अगले कदम पर अब सभी की नज़रें टिकी हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications