WWE Raw After WrestleMania: WWE WrestleMania 41 के बाद Raw का पहला एपिसोड शानदार रहा। शो में कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं। मेन इवेंट ने फैंस को हैरान कर दिया। आपको बता दें सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन को ब्रॉन ब्रेकर ने ज्वाइन कर लिया है। इन्होंने मिलकर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंंक की हालत खराब की। रॉलिंस के बाद हेमन के नए गाय ब्रेकर बन गए हैं। खैर रेड ब्रांड ऑफ-एयर होने के बाद का एक वीडियो अब सामने आया है। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 में पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को शानदार अंदाज में धोखा दिया। उन्होंने सैथ रॉलिंस से हाथ मिलाया। हेमन की वजह से रॉलिंस की जीत भी हो गई। इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। Raw में स्टोरी को आगे बढ़ाया गया। रॉलिंस ने पंक के ऊपर हमला किया। रोमन रेंस भी आए। उन्होंने हेमन को निशाना बनाया। हालांकि, उन्हें ब्रॉन ब्रेकर ने स्पीयर दे दिया। अंत में पलड़ा रॉलिंस, हेमन और ब्रेकर का भारी रहा। Raw ऑफ-एयर होने के बाद रॉलिंस, हेमन और ब्रेकर बैकस्टेज गए। तीनों काफी गुस्से में थे। इस दौरान रॉलिंस ने कहा कि अब सभी चीजें हम कंट्रोल करेंगे। पॉल हेमन ने भी आगे जाकर और बड़ा करने की चेतावनी दी। आप इनका वीडियो नीचे देख सकते हैं।WWE Backlash 2025 में हो सकता है बड़ा मैचBacklash 2025 का आयोजन 10 मार्च को होने वाला है। कंपनी द्वारा सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और सीएम पंक की स्टोरी को आगे बढ़ा दी गई है। अब Backlash 2025 में बड़ा टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है। सीएम पंक और रोमन रेंस मिलकर रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का सामना कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत तगड़ा मुकाबला होगा। कंपनी शायद इसी प्लान के तहत आगे बढ़ रही है। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत महत्वपूर्ण होंगे। वहां पता चल जाएगा कि कंपनी की असली योजना क्या है। सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन अपने ग्रुप में किसी अन्य स्टार को भी शामिल कर सकते हैं। इस बात के संकेत मिल चुके हैं।