''WWE में मेरी पॉल हेमन ने आगे बढ़ने में काफी मदद की''

Ankit
पॉल हेमन
पॉल हेमन

पॉल हेमन WWE में क्या हैं ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है। पॉल हेमन ने कंपनी को एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स दिए हैं। जिसमें सबसे बड़ा उदाहरण ब्रॉक लैसनर हैं। पॉल हेमन उनके एडवोकेट हैं और उनका किरदार काफी अच्छा है। हेमन इस वक्त रॉ का काम संभाल रहे हैं। हालांकि ड्रू मैकइंटायर ने हेमन की तारीफ की है।

Ad

यह भी पढ़ें:SmackDown में फीन्ड का दिखा खतरनाक रूप, खुद के किया लहूलुहान

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने हॉल ऑफ फेमर जैरी द किंग लॉलर के पोडकास्ट में दस्तक दी। जहां उन्होंने काफी सारे मुद्दों पर बातें की और बताया कि कैसे पॉल हेमन ने उनकी WWE में मदद की। मैकइंटायर ने बताया कि कैसे पॉल हेमन ने रॉ के सुपरस्टार्स आगे बढ़ने का मौका दिया। साथ ही खुद को साबित करने के लिए हेमन ने काफी सपोर्ट किया।

पॉल हेमन ने लोगों को अपनी काबिलियल दिखाने का मौका दिया, उन्होंने मुझे ज्यादा खुद को साबित करने की छूट दी। मैंने कुछ महीने ज्यादा अच्छा काम किया। जिसके बाद मैंने अपने किरदार पर ध्यान दिया। मैंने सभी चीजों को जोड़ा और खुद को मैंने साबित किया और मौके के सही इस्तेमाल किया।

खैर, हेमन के लिए ये कहा जाता है कि वो सुपरस्टार्स के टैलेंट को पहचान लेते हैं जिससे वो उनको आगे बढ़ने के लिए मदद करते हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications