WWE दिग्गज ने रोमन रेंस के भाई की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- मुझे उनके ऊपर गर्व हैं

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

हाल ही में पॉल हेमन(Paul Heyman) ने जे उसो(Jey Uso) की जमकर तारीफ की है। WWE स्मैकडाउन(SmackDown) में पिछले कुछ महीनों से जे उसो का नाम भी ऊपर रहा है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ इस समय जे उसो काम कर रहे हैं। रोमन रेंस( Roman Reigns ) के साथ पहले उनकी फ्यूड हुई थी लेकिन बाद में वो उनके साथ आ गए। रोमन रेंस, जे उसो और पॉल हेमन की जोड़ी ने इस समय WWE में धमाल मचाया हुआ है।

Ad

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहत

जे उसो को लेकर WWE दिग्गज पॉल हेमन ने कही बड़ी बात

BT Sport को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने हाल ही में केविन ओवेंस के खिलाफ जो जीत हासिल की है उसमें जे उसो का योगदान बहुत रहा है। पॉल हेमन ने जे उसो को WWE में मेन इवेंट प्लेयर बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि SmackDown में सबसे ज्यादा जे उसो ने प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिए

पॉल हेमन ने कहा,

पिछले 20 सालों में जे उसो ने टैग टीम में बेस्ट काम किया है। इसी वजह से वो आज मेन इवेंट सुपरस्टार बने हैं। जे उसो इस समय सिंगल सुपरस्टार हैं। जब जे उसो स्पॉटलाइट में आए थे तो बहुत ही मजेदार मोमेंट वो था। एक समय था जब उन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन आज हर कोई उन्हें जानता है। अब वो मेन इवेंट जे उसो बन गए है। ब्लू ब्रांड की रेटिंग बढ़ गई है। सोचिए किसी वजह से ये बढ़ी है। सितंबर से हर मेन इवेंट में कौन रहा है। मेन इवेंट जे उसो। डेनियल ब्रायन, बिग ई के साथ सभी सिंगल सुपरस्टार्स से अच्छा परफॉर्म जे उसो ने किया है। क्योंकि वो मेन इवेंट जे उसो हैं और वो सभी चीजों से आगे बढ़कर आए है। एक टीम टैम से निकलकर मेन इवेंट में आना बहुत बड़ी बात है। मुझे जे उसो पर गर्व हैं।
Ad

जे उसो की फ्यूज जब रोमन रेंस के साथ हुई थी तब से वो सभी की नजरों में आ गए थे। इस समय ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस के साथ मिलकर उन्होंने धमाल मचाया हुआ है। पॉल हेमन ने उनकी जमकर तारीफ की है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications