WWE न्यूज़: "सैथ रॉलिंस को पता है कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ नहीं जीत पाएंगे"

Enter caption

रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद सैथ रॉलिंस को रैसलमेनिया के लिए WWE टाइटल मैच मिलना तय हुआ। विनर बनने के बाद सैथ रॉलिंस को फैसला करना था कि उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ना है या फिर WWE टाइटल के लिए। रॉयल रंबल के बाद हुई रॉ में सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच झड़प देखने को मिली, इसमें पूरी तरह से ब्रॉक लैसनर का पलड़ा भारी था।

Ad

WWE रॉ के बाद ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस की तारीफ की और उसके बाद कहा कि सैथ रॉलिंस को पता है वो लैसनर से नहीं जीत पाएंगे।

Ad

"मैं सैथ रॉलिंस की दाद देता हूं। हमें मानना पड़ेगा कि उनमें जिगरा है लेकिन सैथ रॉलिंस को कहीं न कहीं इस बात का अंदाजा है कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ रैसलमेनिया मैच नहीं जीत पाएंगे। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस ने सुपलेक्स सिटी को #BurnItDown करने की कोशिश की।"

रॉ के लिए WWE ने सैथ रॉलिंस, ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन को एडवर्टाइज़ किया हुआ था। सैथ रॉलिंस को चुनना था कि उन्हें रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद किसके खिलाफ रैसलमेनिया में उतरना है। रॉ के मेन इवेंट के दौरान सैथ रॉलिंस ने आकर ब्रॉक लैसनर हमला किया। सैथ ने उन पर कर्ब स्टॉम्प मारने की कोशिश की, लेकिन लैसनर ने उन्हें F5 का शिकार बना लिया। ब्रॉक लैसनर बहुत ही ज्यादा गुस्से में नजर आए और उन्होंने सैथ रॉलिंस को छह बार F5 मारे।

रॉ खत्म होने के बाद WWE ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया के लिए ब्रॉक लैसनर को चुना है और अब रैसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस आमने-सामने होंगे। सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी पुरानी रही है। रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस और लैसनर के मैच में MITB कैशइन कर सैथ रॉलिंस WWE वर्ल्ड हैवीवटे चैंपियन बने थे।

youtube-cover

Get WWE News in Hindi here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications