रोमन रेंस और पॉल हेमन कब तक रहेंगे साथ और कब इनकी जोड़ी होगी अलग?

रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी की थी और इसके बाद बाद उन्होंने हील टर्न भी लिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए। रोमन रेंस के हील कैरेक्टर को आगे ले जाने के में पॉल हेमन बहुत मदद कर रहे हैं। शायद कुछ ही समय के लिए इनकी जोड़ी बनी हो लेकिन इससे रोमन रेंस को काफी फायदा होगा।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो का रीमैच WWE का सबसे सही फैसला है

पॉल हेमन ने रोमन रेंस को लेकर क्या कहा?

मेट्रो यूके को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां रोमन रेंस के साथ जोड़ी को लेकर पॉल हेमन ने कहा,

ये प्लान अभी का नहीं है। ये प्लान तब से था जब रोमन रेंस ने शील्ड के तौर पर मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मैं ये भी कहना चाहूंगा कि ये प्लान तब से बना है जब रोमन रेंस पैदा हुए थे। अभी काम शुरू हुआ है और ये काफी लंबा चलेगा। और ये बात अब रोमन रेंस को भी पता है।

पूरा WWE यूनिवर्स अब रोमन रेंस के इस वर्जन को काफी लंबे समय तक देखना चाहता है।जब रोमन रेंस को फैंस द्वारा बू किया जाता था तब भी सब यही कहते थे कि उनका रोल गलत है। रोमन रेंस को अगला जॉन सीना बनाने की तैयारी लगातार हो रही थी। इसलिए उन्हें लगातार पुश दिया जा रहा था। ये चीज ज्यादा काम भी नहीं आई। हालांकि रोमन रेंस ने इसके लिए काफी मेहनत की। ल्यूकीमिया के बाद वापसी पर रोमन रेंस को फैंस द्वारा अच्छा रिएक्शन मिलने लगा था। अब रोमन रेंस हील के कैरेक्टर में है। और ये सभी को पसंद है।

कुछ लोगों को मानना है कि रोमन रेंस हील टर्न लेने में काफी देर कर दी। ये काम कुछ साल पहले ही हो जाना चाहिए। लेकिन अच्छी बात ये है कि पॉल हेमन उनके साथ है। सभी को पता है कि पॉल हेमन जिसके साथ होते हैं वो सुपरस्टार सबसे ऊपर रहता है। ब्रॉक लैसनर का उदाहरण इस मामले में सबसे बड़ा है। फिलहाल पॉल हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी काफी लंबी चलने वाली है। यानि की अगले कई सालों तक ये दोनों मिलकर WWE रिंग में राज करेंगे। पॉल हेमन ने भी इस बात के संकेत दे दिए है। रोमन रेंस भी इस बारे में कई बार कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: "गोल्डबर्ग बहुत ही लापरवाह रेसलर है क्योंकि उनसे लड़ने के बाद दूसरे सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू रहते हैं"

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications