Paul Heyman Reveals Betrayal Reason: WWE रॉ (Raw) के दौरान जे उसो (Jey Uso) ने शुरूआत की। उन्होंने लोगन पॉल को बाहर बुलाया, लेकिन उन्हें एक दूसरे पॉल के साथ आमना-सामना करना पड़ा। पॉल हेमन बाहर आए और उन्होंने बताया कि आखिरकार उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा क्यों दिया है। उन्होंने यह राज खोलते हुए बड़ा खुलासा किया है कि आखिरकार वह किस वजह से नाराज हुए और पंक को लेकर उनके मन में क्या विचार हैं।
पॉल हेमन ने WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक को उनके ट्रिपल थ्रेट मैच में धोखा देकर सैथ रॉलिंस के साथ जाने का फैसला किया था। हेमन ने कहा कि पंक उनकी दोस्ती का फायदा उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस अपना टाइटल WWE WrestleMania XL में हार गए और फिर उन्हें सोलो सिकोआ के साथ रहना पड़ा। उनका कहना था कि जब रोमन वापस आए, तो वह उला फाला पाना चाहते थे। पॉल को हुए नुकसान की भरपाई करने का कोई विचार उनके मन में नहीं था। पॉल ने सीएम पंक को भद्दे शब्द कहे और यह माना कि रोमन एक ऐसे टापू पर थे, जिसका कोई मतलब नहीं था।
पॉल हेमन ने फिर बताया कि उन्होंने रोमन रेंस को पांच सालों तक सबसे बड़ा नाम बनाया। पॉल ने फिर अपने तरीके से चाल चलते हुए जे उसो को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने के लिए मना लिया। यह बात और है कि इसका नतीजा वैसा नहीं गया, जैसा पॉल और रॉलिंस ने सोचा होगा।
WWE Raw के मेन इवेंट में जे उसो ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी
WWE Raw की शुरूआत के दौरान हुए सैगमेंट के चलते जे उसो ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड किया था। इसके दौरान रॉलिंस ने जीतने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सैमी ज़ेन और सीएम पंक के चलते उन्हें वह फैसला नहीं मिला, जो उन्होंने मैच से पहले अपने मन में बनाया था। मुकाबले का DQ से अंत हुआ और वो चैंपियन नहीं बन पाए। सीएम पंक ने सैथ और उनके सपनों पर पानी फेर दिया। अब देखना होगा कि आने वाले समय में कंपनी इस स्टोरी को किस तरह से आगे बढ़ाती है।