WWE में पॉल हेमन (Paul Heyman) को हमेशा से ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ देखा गया है लेकिन अब WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ उन्हें लाया गया है। अब पॉल हेमन ने टॉकिंग स्मैक (Taking Smack) में बताया है कि क्रिश्चियन (Christian) के AEW में जाने के पीछे रोमन रेंस (Roman Reigns) जिम्मेदार है।ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसीक्रिश्चियन ने अपने रिटायरमेंट से वापस आने के बाद WWE Royal Rumble में वापसी की थी। जिसके बाद ये लगा था कि उनका करियर फिर से WWE में शुरू होने वाला है। हालांकि क्रिश्चियन ने WWE को छोड़ AEW का हाथ थाम लिया है।यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैपॉल हेमन जो अब रोमन रेंस के साथ हैं लेकिन Talking Smack के को होस्ट हैं उन्होंने बताया कि ऐज के पूर्व पार्टनर को रोमन रेंस अपना निशाना ना बना ले इसलिए वो WWE को छोड़ AEW में चले गए।ऐज के दोस्त क्रिश्चियन रोमन रेंस का अगला निशाना होने वाले थे, ये सब जानते थे। इसलिए वो रोमन रेंस के खौफ से AEW में भाग गए। वो जानते थे कि रोमन रेंस ऐज का बुरा हाल करने वाले हैं और उसके बाद उनका ही नंबर आने वाला था।ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूदThe #Unsanctioned Match between @RandyOrton & @Christian4Peeps was SHOCKING to say the least...#WWERaw pic.twitter.com/0V1KgPCJNa— WWE (@WWE) June 18, 2020WWE में रोमन रेंस से हो सकता था क्रिश्चियन का मैचपॉल हेमन की बातों से साफ हो रहा है कि रोमन रेंस और क्रिश्चियन का मैच WWE में हो सकता था। हालांकि साल 2014 में रिटायर हो चुके क्रिश्चियन ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ साल 2020 में मैच लड़ा था। एक तरह से देखा जाए तो क्रिश्चियन का जाना WWE के लिए बड़ा झटका है। खैर, रोमन रेंस का मैच WWE WrestleMania में ऐज के खिलाफ होने वाला है।Rated R Superstar. Tribal Chief. Universal Championship. WrestleMania. ‘Nuff Said. pic.twitter.com/fLlnFQIOvP— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) February 22, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।